मध्यस्था के माध्यम से बताई निस्तारण होने तक की पूरी प्रक्रिया
उदयपुर। सर्वोच्च न्यायालय की मध्यस्थता और सुलह परियोजना समिति के तत्वावधान मे राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर सदस्य सचिव के तत्वावधान मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता मे मध्यस्थगण के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता, न्यायाधीश वाणिज्यिक न्यायिक एवं जज इंचार्ज मिडियेशन महेंद्र कुमार दवे, न्यायाधीश पाक्सो न्यायालय क्रम संख्या 2 भीलवाड़ा अर्चना मिश्रा, प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं अधिवक्ता जोधपुर प्रमिला आचार्य मचासीन रहे। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञान प्रकाश गुप्ता उदयपुर एवं मंचासीन…
