उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के साथ सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ व विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ 5 मई को खमनोर-रेलमगरा में करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

राजसमंद। राजस्थान की माननीय उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी 5 मई 2026 को नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के खमनोर एवं रेलमगरा मंडल के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान उनके साथ राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ एवं नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ भी उपस्थित रहेंगे। तीनों जनप्रतिनिधि विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास एवं लोकार्पण कर आमसभाओं को संबोधित करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खमनोर मंडल में शाम 4 बजे पी.एम. श्री विद्यालय, गांवगुड़ा में उद्घाटन/शिलान्यास/लोकार्पण कार्यक्रम एवं आमसभा आयोजित होगी। यहां पी.एम. श्री विद्यालय गांवगुड़ा का उद्घाटन, सांसद मद से निर्मित खमनोर से सेमल सड़क का लोकार्पण, अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण तथा नॉन पेचेबल सड़कों का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात अल्पाहार/भोजन का आयोजन भी रखा गया है।

इसके पश्चात शाम 6:30 बजे रेलमगरा मंडल के गौण मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के साथ सांसद एवं विधायक भाग लेंगे। यहां गौण मंडी रेलमगरा (लगभग 4 करोड़ रुपये) का उद्घाटन, रेलमगरा से बनेडिया सड़क (लगभग 12 करोड़ रुपये) का उद्घाटन, अटल गौरव पथ सड़क (लगभग 2 करोड़ रुपये) का शिलान्यास तथा नॉन पेचेबल सड़कों (लगभग 2.5 करोड़ रुपये) का उद्घाटन किया जाएगा।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहेंगे। यह दौरा क्षेत्र में विकास को नई गति देने एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!