Day: May 9, 2026

विवाद के बाद पति पर कुल्हाडी मार पत्नी ने लगाई फांसी

विवाद के बाद पति पर कुल्हाडी मार पत्नी ने लगाई फांसी

उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में गुरुवार रात सामाजिक कार्यक्रम से लौटने के बाद आपसी विवाद के बाद विवाहिता ने अपने पति पर कुल्हाडी से ताबडतोड वार कर दिए। उसे मृत समझ बाद में विवाहिता ने खुद को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह कदम उठाने से विवाहिता ने अपने जेठ को आॅडिया मैसेज भी भेजा जिसमें कहा कि मैं मरुंगी और मारुंगी, दादा अलविदा। पुलिस के अनुसार मजावडी गांव में उमेश गमेती व उसकी पत्नी दुर्गा गमेती गुरुवार रात को भजन संध्या से घर लौटे थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात…
Read More
युवती ने फांसी लगा की आत्महत्या

युवती ने फांसी लगा की आत्महत्या

उदयपुर। जिले के डबोक क्षेत्र में युवती द्वारा रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार चंदनसिंह पुत्र गोपाल सिंह राजपूत निवासी मजावडा डबोक ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री दीशा कुंवर ने रस्सी से फांसी लगा आत्महत्या कर ली गई। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच में जुटी है। जहर खाने से युवती की मौत उदयपुर। शहर के सुंदरवास स्थिति ओस्तवाल नगर में मानसिक तनाव के चलते युवती ने जहर खा लिया जिससे तबियत खराब…
Read More
3 साल से फरार 3000 रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार                      

3 साल से फरार 3000 रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार                      

उदयपुर। घासा थाना पुलिस टीम द्वारा डबोक के एन.डी.पी.एस., आम्र्स एक्ट में 3 साल से फरार 3000 रुपए का इनामी बदमाश ओमप्रकाश पुत्र सदराम निवासी कारटिया सेडवा जिला बाडमेर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ओमप्रकाश पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है, जिससे अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। इसी तरह भूपालपुरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक के सम्बन्ध में दर्ज प्रकरण में विगत एक साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त फिरोज खान पुत्र हामिद खान निवासी विरीया खेडी निम्बाहेडा को जरिए प्रोडेक्शन वारंट गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 22 फरवरी…
Read More
मेवाड़ की धार्मिक परंपराएं भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर-डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

मेवाड़ की धार्मिक परंपराएं भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर-डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

उदयपुर। मेवाड के भीण्डर तहसील स्थित सुप्रसिद्ध ग्राम केदारिया में श्री केदारेश्वर महादेव एवं श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में आयोजित कलश प्रतिष्ठा, सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं नव कुण्डात्मक श्री रुद्र महायज्ञ के पावन अवसर पर मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने श्रद्धालु के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवा प्रभु श्री केदारेश्वर महादेव, लक्ष्मीनारायण एवं उपस्थित संत-महंतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महोत्सव में मेवाड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से पधारे संत-महंतों एवं धर्माचार्यों ने श्रद्धालुओं को सनातन धर्म की महत्ता, भारतीय संस्कृति के आदर्शों तथा धर्म रक्षा के पावन संदेश प्रदान किए। आयोजन…
Read More
आरजीएचएस योजना के मूल स्वरूप के साथ नहीं होने देंगें कोई भी छेड़छाड़

आरजीएचएस योजना के मूल स्वरूप के साथ नहीं होने देंगें कोई भी छेड़छाड़

उदयपुर। राज्य सरकार के प्रमुख शासन सचिव वित्त वैभव गालरिया और प्रमुख शासन सचिव स्वास्थ्य विभाग गायत्री राठौड़ तथा आरजीएचएस की तरफ़ से हरजीराम अटल एव अन्य अधिकारियों के साथ सचिवालय में बैठक आयोजित कर आरजीएचएस योजना के भावी स्वरूप को लेकर प्रदेश के प्रमुख कर्मचारी नेताओं के साथ चर्चा की। राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ उदयपुर के जिलाध्यक्ष हेमंत पालीवाल ने बताया कि बैठक में योजना से अचानक राज्य सरकार पर बढ़े बेतहाशा वित्तीय भार का हवाला देते हुए इसकी उचित मॉनिटरिंग को लेकर इसे इंशोरेंस मॉड पर निजी कंपनी को सौंप कर इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग करवाने और वितीय…
Read More
पर्यावरण संरक्षण एवं कार्बन क्रेडिट पर बनी कार्ययोजना

पर्यावरण संरक्षण एवं कार्बन क्रेडिट पर बनी कार्ययोजना

उदयपुर। ग्रीन पीपल सोसाइटी (जीपीएस) की मासिक बैठक में पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन, जैव विविधता संवर्धन एवं कार्बन क्रेडिट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं के लिए तकनीकी रिपोर्ट एवं सुझाव पत्र तैयार कर संबंधित संस्थाओं को भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान आईआईएम उदयपुर की एसआर रिपोर्ट-2025 पर चर्चा करते हुए शिक्षा, पर्यावरण संतुलन, जल संरक्षण, मत्स्य पालन, वन्यजीवों के आश्रय स्थलों के संरक्षण एवं कैंपस को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। समिति द्वारा इन विषयों का अध्ययन कर एक तकनीकी रिपोर्ट आईआईएम उदयपुर को प्रेषित…
Read More
शहीद मेजर मुस्तफा की जयंती पर 14 को रक्तदान शिविर

शहीद मेजर मुस्तफा की जयंती पर 14 को रक्तदान शिविर

उदयपुर। शहीद मेजर मुस्तफा ट्रस्ट द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद मेजर मुस्तफा की जयंती के उपलक्ष्य में 14 मई को उदयपुर में चतुर्थ विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर श्री जिनदत्तसूरी धर्मशाला (जैन धर्मशाला), मेवाड़ मोटर्स लिंक रोड, सूरजपोल बाहर सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं आमजन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। इसी उद्देश्य को लेकर हर वर्ष इस शिविर का आयोजन किया…
Read More
राष्ट्रीय लोक अदालत में 538773 प्रकरण निस्तारित, 18 करोड़ के अवार्ड पारित

राष्ट्रीय लोक अदालत में 538773 प्रकरण निस्तारित, 18 करोड़ के अवार्ड पारित

उदयपुर, 9 मई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में श्रीमान ज्ञान प्रकाश गुप्ता जिला एवं सैशन न्यायाधीश (अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) उदयपुर के निर्देशो के क्रम मंे शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया । श्रीमान ज्ञान प्रकाश गुप्ता जिला एवं सैशन न्यायाधीश (अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) उदयपुर के करकमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत शुभारंभ किया किया गया । दीप प्रज्ज्वलन के समय उदयपुर मुख्यालय के न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, बैक बीमा के अधिकारीगण एवं पक्षकारगण उपस्थित रहे ।…
Read More
आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षाः शनिवार को 71.26 प्रतिशत रही उपस्थिति

आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षाः शनिवार को 71.26 प्रतिशत रही उपस्थिति

उदयपुर, 7 मई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन शनिवार को किया गया। परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रथम दिन प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 आयोजित की गई। यह परीक्षा प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की गई। इसके लिए जिले में 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 45 राजकीय एवं 20 निजी केंद्र शामिल हैं। शनिवार को कुल 19 हजार 992 अभ्यथियों में से 14 हजार 246 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए वहीं 5 हजार 746 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।…
Read More
सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय में फायर सेफ्टी प्रशिक्षण

सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय में फायर सेफ्टी प्रशिक्षण

उदयपुर, 09 मई। आरएनटी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी प्रशिक्षण दिया गया। अधीक्षक डॉ विपिन माथुर ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे अग्नि सुरक्षा एवं जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत फायर फाइटिंग टीम एवं एनएबीएच ट्रेनर ललित कुमार गंधर्व ने चिकित्सालय के दोनों बिल्डिगों के चिकित्सकों, नर्सिंग ऑफिसर्स एवं अन्य कर्मियों को फायर सेफ्टी प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर चिकित्सालय में मॉक ड्रिल कर प्रायोगिक तरीके से फायर सेफ्टी कार्य समझाया गयाम उक्त कार्यक्रम में फायर सेफ्टी नोडल ऑफिसर डॉ सुनिल गोखरू , नर्सिंग अधीक्षक  श्री मति शारदा गरासिया , डॉ नरेंद्र…
Read More
error: Content is protected !!