शहीद मेजर मुस्तफा की जयंती पर 14 को रक्तदान शिविर

उदयपुर। शहीद मेजर मुस्तफा ट्रस्ट द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद मेजर मुस्तफा की जयंती के उपलक्ष्य में 14 मई को उदयपुर में चतुर्थ विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर श्री जिनदत्तसूरी धर्मशाला (जैन धर्मशाला), मेवाड़ मोटर्स लिंक रोड, सूरजपोल बाहर सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं आमजन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। इसी उद्देश्य को लेकर हर वर्ष इस शिविर का आयोजन किया जाता है ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से रक्तदान कर मानवता की सेवा में भागीदारी निभाने की अपील की है। रक्तदान शिविर के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क नंबर 9352503898 एवं 9001820689 पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!