Day: May 7, 2026

प्रदेश में 1 लाख 59 हजार 96 लीटर वाॅश नष्ट

प्रदेश में 1 लाख 59 हजार 96 लीटर वाॅश नष्ट

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए गए। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में  प्रदेश  में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 1 से 6 मई 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 742 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेश में 9 लाख 7 हजार 751 रूपए लागत की 3378.28 लीटर देशी मदिरा, 8 लाख 22…
Read More
विकास काम देरी पर विधायक ने यूडीए अधिकारियों से जताई नाराजगी

विकास काम देरी पर विधायक ने यूडीए अधिकारियों से जताई नाराजगी

उदयपुर। शहर विधायक ताराचंद जैन ने उदयपुर विकास प्राधिकरण यूडीए में अधिकारियों की बैठक लेते हुए शहर में करवाए जा रहे कामों पर चर्चा करते हुए कामों में देरी होने और समय पर नहीं होने पर नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि हर विकास के काम की समय सीमा निर्धारित हो और निर्धारित समय में किसी भी परिस्थिति में काम पूरा होना चाहिए। शहर विधायक जैन ने यूडीए आयुक्त अभिषेक खन्ना की उपस्थिति में अभियंताओं से शहर में यूडीए की से करवाए जा रहे विकास कामों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान लम्बे समय से चल रहे काम अभी…
Read More
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद गरासिया के बयान पर जताया रोष, किया निंदा प्रस्ताव पारित

अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद गरासिया के बयान पर जताया रोष, किया निंदा प्रस्ताव पारित

उदयपुर। मेवाड़-वागड़ क्षेत्र में हाई कोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर गुरुवार को अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। आंदोलन के दौरान अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया के बयान पर गहरा रोष व्यक्त किया। बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने बताया कि बुधवार को यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से कलेक्ट्री परिसर में हाई कोर्ट बेंच स्थापना को लेकर मुलाकात की गई थी। इस दौरान राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया द्वारा यह कहा गया कि हाई कोर्ट बेंच के लिए पंजाब वालों से मिलो, जिस पर अधिवक्ताओं एवं मेवाड़ की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।…
Read More
नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, भ्रष्टाचार और बदहाल व्यवस्थाओं पर किया प्रदर्शन

नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, भ्रष्टाचार और बदहाल व्यवस्थाओं पर किया प्रदर्शन

आयड़ नदी, 272 प्लॉट प्रकरण और सफाई व्यवस्था को लेकर घेरा निगम उदयपुर। नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, अव्यवस्थाओं और शहर की बदहाल मूलभूत सुविधाओं के विरोध में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को नगर निगम प्रांगण में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के बाद कांग्रेसजनों ने निगम आयुक्त का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आयड़ नदी विकास कार्य में कथित भ्रष्टाचार, 272 प्लॉट प्रकरण, सफाई व्यवस्था की बदहाली और शहर की जर्जर सड़कों को प्रमुख मुद्दा बनाया। “जनता के पैसों की बर्बादी, विकास सिर्फ कागजों…
Read More
वृद्ध दम्पत्ति से मारपीट कर लूटे चांदी के जेवरात

वृद्ध दम्पत्ति से मारपीट कर लूटे चांदी के जेवरात

उदयपुर। जिले के मावली थानांतर्गत सवानिया गांव में रात में घर में घुसे बदमाशों ने वृद्ध दम्पत्ति के साथ मारपीट कर चांदी के जेवरात लू ले भागे। पुलिस के अनुसार 60 वर्षीय कालीबाई पत्नी भेरा भील निवासी सवारिया ने मावली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीडिता ने बताया कि 6 मई की रात 12 से 12.30 के बीच अज्ञात बदमाश उसके घर में घुसे और उसके व पति के साथ मारपीट कर चांदी के जेवरात लूट ले गए। मावली थाने के निरीक्षक अशोक कुमार मामले की जांच कर बदमाशों का पता लगाने में जुटे है। रास्ते को लेकर दो…
Read More
हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष को गौरव दिवस के रूप में मनाएगा जार

हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष को गौरव दिवस के रूप में मनाएगा जार

उदयपुर। हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आॅफ राजस्थान (जार) राजस्थान के हर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। जार ने इसे गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया है। यह निर्णय प्रदेश स्तरीय बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते जार प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सैनी और प्रदेश महासचिव सुरेश पारीक ने बताया कि 30 मई से 10 जून के बीच हर जिले में पत्रकारिता विषय के आयोजन का निर्णय किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान, हिन्दी पत्रकारिता की चुनौतियों सहित पत्रकार सुरक्षा कानून के मुद्दों को…
Read More
घोड़ी से उतारी गई दुल्हन को बसपा ने फिर बैठाया घोड़ी पर, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

घोड़ी से उतारी गई दुल्हन को बसपा ने फिर बैठाया घोड़ी पर, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

टाउनहॉल से कलेक्ट्री तक निकाली रैली उदयपुर। जिले के डबोक क्षेत्र के हरियाउ गांव में शादी के दौरान दुल्हन को घोड़ी से नीचे उतारने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर घटना का विरोध जताया। बसपा कार्यकर्ताओं ने पीड़ित दुल्हन पूजा मेघवाल को उदयपुर शहर में घोड़ी पर बैठाकर रैली निकाली और समानता का संदेश दिया। बड़ी संख्या में लोग टाउनहॉल से रैली के रूप में कलेक्ट्री पहुंचे, जहां प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। निष्पक्ष जांच और जांच अधिकारी बदलने की मांग प्रदर्शनकारियों ने मामले की…
Read More
हिन्दुस्तान जिंक ने रचा इतिहास, डाउ जोन्स बेस्ट-इन-क्लास इंडेक्स में मिली जगह

हिन्दुस्तान जिंक ने रचा इतिहास, डाउ जोन्स बेस्ट-इन-क्लास इंडेक्स में मिली जगह

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड को पहली बार उभरते बाजारों के लिए ‘डाउ जोन्स बेस्ट-इन-क्लास इंडेक्स‘ में शामिल किया गया है। यह मील का पत्थर कंपनी को पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस, ईएसजी के क्षेत्र में दुनिया की चुनिंदा दिग्गज कंपनियों की श्रेणी में खड़ा करता है। डाउ जोन्स का यह इंडेक्स उन कंपनियों को ट्रैक करता है जो आर्थिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाती हैं। हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि यह मान्यता दर्शाती है कि भविष्य की अर्थव्यवस्था में धातुओं की भूमिका बदल रही है। हमारा मानना है कि खनन…
Read More
आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 9 व 10 मई को

आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 9 व 10 मई को

उदयपुर में 189 केंद्रों पर होगी परीक्षा उदयपुर, 7 मई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 9 एवं 10 मई को उदयपुर जिले में किया जाएगा। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि शनिवार 9 मई को प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 आयोजित होगी। यह परीक्षा प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 45 राजकीय एवं 20 निजी केंद्र…
Read More
बीसीआई गोल्ड चैप्टर लॉन्च, अमृत मेहता को मिली कमान — ज्वेलरी सहित सभी इंडस्ट्री को मिलेगा नया बिजनेस प्लेटफॉर्म

बीसीआई गोल्ड चैप्टर लॉन्च, अमृत मेहता को मिली कमान — ज्वेलरी सहित सभी इंडस्ट्री को मिलेगा नया बिजनेस प्लेटफॉर्म

गोल्ड, सिल्वर और ज्वेलरी सहित हर क्षेत्र के कारोबारियों को जोड़ने की बड़ी पहल — बीसीआई गोल्ड चैप्टर की घोषणा  : मुकेश माधवानी उदयपुर। भारत के तेजी से उभरते बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) ने गोल्ड ज्वेलरी सहित हर कैटेगरी की इंडस्ट्री के लिए एक नई और महत्वपूर्ण पहल करते हुए “बीसीआई गोल्ड चैप्टर” की आधिकारिक घोषणा कर दी है। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा उद्योगपति अमृत मेहता को बीसीआई गोल्ड का चार्टर प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। यह चैप्टर विशेष रूप से गोल्ड, सिल्वर और ज्वेलरी इंडस्ट्री के…
Read More
error: Content is protected !!