Month: April 2026

जलियांवाला बाग नरसंहार स्मृति दिवस एवं डॉ. अम्बेडकर जयंती पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जलियांवाला बाग नरसंहार स्मृति दिवस एवं डॉ. अम्बेडकर जयंती पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कोटा, 13 अप्रैल 2026। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय कोटा द्वारा आज राजकीय बालिका औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कोटा में जलियांवाला बाग नरसंहार स्मृति दिवस तथा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जलियांवाला बाग के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय बलिदान, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को स्मरण किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य श्री उपेन्द्र सिंह उपकार ने कहा कि जलियांवाला बाग की घटना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक और निर्णायक मोड़ था। यह केवल एक…
Read More
संघ नहीं समाज बड़ा बने यह संघ का उद्देश्य – डॉ धर्मेंद्र सिंह

संघ नहीं समाज बड़ा बने यह संघ का उद्देश्य – डॉ धर्मेंद्र सिंह

उदयपुर, 13 अप्रैल। हिन्दू समाज का इतिहास सर्वसमावेशी और अत्यंत गौरवशाली रहा है, जिसे समय-समय पर अनेक चुनौतियों के बावजूद कोई भी शक्ति समाप्त नहीं कर सकी। यह संस्कृति अपने मूल्यों, विचारों और जीवनदृष्टि के कारण आज भी विश्व में प्रासंगिक बनी हुई है। यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उदयपुर महानगर द्वारा सेवा भारती चिकित्सालय में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी में मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने व्यक्त किए। मुख्य वक्ता डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्ष 1893 में स्वामी विवेकानंद ने शिकागो धर्म संसद में अपने उद्बोधन के माध्यम से विश्व को भारतीय संस्कृति और…
Read More
सनातन धर्म मंदिर शक्तिनगर मे भारतीय सिन्धी भाषा दिवस एवं संत कंवर राम जयंती महोत्सव पर सिन्धी सभ्यता की झलक दिखी

सनातन धर्म मंदिर शक्तिनगर मे भारतीय सिन्धी भाषा दिवस एवं संत कंवर राम जयंती महोत्सव पर सिन्धी सभ्यता की झलक दिखी

उदयपुर ।  शक्तिनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में भारतीय सिन्धु सभा द्वारा श्री बिलोचिस्तान पंचायत सिन्धी सेन्ट्रल युवा सेवा समिति एवं शहीद हेमू कालाणी युवा मंच की सहभागिता से रविवार को सिन्धी भाषा दिवस एवं सिन्ध के संत कंवर राम जयंती महोत्सव हर्षोल्लास से मनाई गई।सभा के अध्यक्ष गुरमुख कस्तूरी एवं महामंत्री विजय आहुजा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री झुलेलाल, भारतमाता एवं संत कंवर राम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वल से हुई कार्यक्रम में सिन्धी गीत, लाढे भजन एवं सिन्धु संस्कृति की दिल को छूने वाली प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के प्रारंभ मे सुश्री रमा…
Read More
शिक्षकों ने जाना राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सही गायन

शिक्षकों ने जाना राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सही गायन

शिल्पग्राम में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न उदयपुर, 13 अप्रैल। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रगीत के शुद्ध गायन एवं प्रोटोकॉल विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शिल्पग्राम में किया गया। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक डॉ. अश्विन दलवी ने बताया कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यह कार्यशाला शिक्षा विभाग (माध्यमिक शिक्षा) के सहयोग से उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए शिल्पग्राम, उदयपुर में सोमवार को आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य शिक्षकों के…
Read More
सेठ विजडम वर्कशॉप एवं ध्यान महोत्सव – उदयपुर का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन संपन्न

सेठ विजडम वर्कशॉप एवं ध्यान महोत्सव – उदयपुर का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन संपन्न

उदयपुर। शहर में 9 से 12 अप्रैल 2026 तक आयोजित चार दिवसीय सेठ विजडम वर्कशॉप एवं ध्यान महोत्सव का सफलतापूर्वक समापन हुआ। आध्यात्मिकता एवं प्राकृतिक जीवनशैली पर आधारित इस विशेष आयोजन में देशभर से आए साधकों ने भाग लेकर आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और स्वस्थ जीवन के नए आयामों का अनुभव किया। कार्यक्रम के दौरान समग्रम इको पिरामिड, शोभागपुरा के संस्थापक डॉ. निहाल जैन ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनमानस को प्रकृति एवं आध्यात्मिक गतिविधियों से जोड़ना रहा। इस दौरान समग्रम इको पिरामिड, शोभागपुरा के साथ-साथ फतेहसागर पाल, मांझी का मंदिर और पिछोला झील जैसे रमणीय एवं प्राकृतिक…
Read More
खटीक समाज के उत्थान को लेकर वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, शिक्षा व आईटी क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान

खटीक समाज के उत्थान को लेकर वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, शिक्षा व आईटी क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान

उदयपुर। खटीक समाज विकास एवं कल्याण समिति,  खेमली (उदयपुर ग्रामीण) का प्रथम वार्षिक अधिवेशन रविवार को जोगणिया माता मंदिर प्रांगण,  पावर हाउस देबारी में आयोजित किया गया। अधिवेशन में उदयपुर संभाग के विभिन्न खटीक समाज संगठनों के पदाधिकारी एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय अध्यक्ष शांतिलाल मातृकुंडिया एवं विशिष्ट अतिथि राधेश्याम वकील (चित्तौड़गढ़) रहे। इस अवसर पर पिंटू सगेसरा, शंकरलाल चौहान (गोगुंदा),  ओमप्रकाश,  गोपाल (वल्लभनगर), नरेंद्र चंदेल (सलूंबर) सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। अधिवेशन में समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने और शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। विशेष…
Read More
सदाबहार नगमों से सजी सुरों की मंडली की महफिल, मधुर धुनों ने बांधा समां, भावुक पल में आशा ताई को दी श्रद्धांजलि

सदाबहार नगमों से सजी सुरों की मंडली की महफिल, मधुर धुनों ने बांधा समां, भावुक पल में आशा ताई को दी श्रद्धांजलि

उदयपुर। सुरों की मंडली संस्था की ओर से मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस में आयोजित “सदाबहार नगमे” कार्यक्रम संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार संध्या बनकर उभरा, जहां पुराने दौर के अमर गीतों ने हर किसी को भावनाओं और यादों की दुनिया में पहुंचा दिया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि करीब 30 गायकों ने अपनी मधुर आवाज़ में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा सभागार सुरों और तालियों की गूंज से सराबोर हो गया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य पुराने दौर के उन अनमोल गीतों को फिर से जीवंत करना है, जो…
Read More
लफ़्ज़ों की महफ़िल की मासिक काव्य गोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के प्रतिभागी हुए सम्मानित

लफ़्ज़ों की महफ़िल की मासिक काव्य गोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के प्रतिभागी हुए सम्मानित

उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था लफ़्ज़ों की महफ़िल की मासिक काव्य गोष्ठी रविवार को अशोका पैलेस के बैंक्वेट हॉल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ एवं युवा कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का पाठ कर माहौल को भावपूर्ण और साहित्यिक बना दिया। संस्था के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि गोष्ठी के दौरान मार्च माह की काव्य प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शेख मुहम्मद हनीफ रजवी, द्वितीय स्थान प्रकाश तातेड और तृतीय स्थान आशा पाण्डेय ओझा ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को ट्रॉफी एवं विशेष पुरस्कार देकर…
Read More
500 महिलाओं एवं युवतियों ने दिया आरएनटी सभागार में ‘सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र’ का संदेश

500 महिलाओं एवं युवतियों ने दिया आरएनटी सभागार में ‘सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र’ का संदेश

- कैट विमेन विंग उदयपुर एवं भारतीय सेवा संस्थान का संयुक्त कार्यक्रम, 11 महिलाओं को मिला ‘शक्तिस्वरूपा सम्मान’ - नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए हस्ताक्षर अभियान एवं मिस्ड कॉल द्वारा जताई खुशी उदयपुर, 13 अप्रैल। भारतीय सेवा संस्थान एवं कैट विमेन विंग उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियंबकी अनुमोदना स्वरूप "सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र (नारी नेतृत्व की ओर)" विषय पर रवीन्द्र नाथ टैगोर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आरएनटी मेडिकल कॉलेज) के सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।मातृशक्ति-कन्या वंदन’ के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में 11 महिलाओं को ‘शक्तिस्वरूपा सम्मान’ भी…
Read More
पर्यटन नहीं पर्याटन  तथा तीर्थाटन हो प्राथमिकता 

पर्यटन नहीं पर्याटन  तथा तीर्थाटन हो प्राथमिकता 

उदयपुर, 12 अप्रैल, झील प्रेमियों ने जिला कलेक्टर   से आग्रह किया है कि वे पर्यटन नहीं वरन पर्याटन तथा तीर्थाटन को प्राथमिकता बनाएं। रविवार को आयोजित झील संवाद में झील संरक्षण समिति से जुड़े डॉ अनिल मेहता ने कहा कि उदयपुर का आकर्षण  झीलों, तालाबों, पहाड़ों, बावड़ियों, गोखड़ो तथा देवालयों से है। पर्यटन बढ़ोतरी के नाम पर इस नैसर्गिकता को नष्ट किया जा रहा है। जरूरी है कि उदयपुर पर्यावरण आधारित पर्यटन अर्थात पर्याटन तथा देवालय आधारित तीर्थाटन का केंद्र बने। झील विकास प्राधिकरण के पूर्व सदस्य तेज शंकर पालीवाल ने कहा कि झीलों के किनारे के घाट ऐतिहासिक तथा…
Read More
error: Content is protected !!