Month: April 2026

ज्ञान का उजालाःजैनाचार्य देवेंद्र शोध संस्थान के रीडर्स रूम ने पूरे किए 4 सफल वर्ष

ज्ञान का उजालाःजैनाचार्य देवेंद्र शोध संस्थान के रीडर्स रूम ने पूरे किए 4 सफल वर्ष

उदयपुर। जैनाचार्य देवेंद्र शोध संस्थान के लाइब्रेरी एवं रीडर्स रूम ने अपने सफल संचालन के चार वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस उपलब्धि पर संस्थान में हर्ष और गौरव का माहौल है। बीते वर्षों में यह रीडर्स रूम विद्यार्थियों के लिए अध्ययन, एकाग्रता और आत्म-विकास का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। इस प्रेरणादायी पहल का शुभारंभ पूज्य गुरुदेव श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि जी महाराज एवं सेवा रत्ना प्रियदर्शना जी महाराज की प्रेरणा से, अध्यक्ष अश्विन भाई दोशी के करकमलों द्वारा किया गया था। प्रारंभ से ही श्री देवेंद्र धाम ट्रस्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों को शांत, अनुशासित और प्रेरक वातावरण…
Read More
युवा शक्ति को नशे के जाल से बचाना सामूहिक जिम्मेदारीःसनराइज कॉलेज में गूँजी शपथ

युवा शक्ति को नशे के जाल से बचाना सामूहिक जिम्मेदारीःसनराइज कॉलेज में गूँजी शपथ

उदयपुर। भारत सरकार के ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत आरोग्य सेवा संस्थान द्वारा संचालित आरोग्य जिला नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में सनराइज कॉलेज ऑफ फार्मेसी में जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विजयपाल सिंह सिसोदिया ने किया और अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सिसोदिया ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आकर अपने उज्ज्वल भविष्य को खतरे में डाल रही है, जिससे समाज और राष्ट्र दोनों प्रभावित हो रहे हैं। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जोगेंद्र सिंह चैहान ने नशे के शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते…
Read More
5 दिवसीय राजस्थान स्टेट अन्तर जिला एवं ओपन जूनियर्स लान टेनिस प्रतियोगिता  शुरू

5 दिवसीय राजस्थान स्टेट अन्तर जिला एवं ओपन जूनियर्स लान टेनिस प्रतियोगिता  शुरू

कृषि वि.वि. के खेल परिसर में बनेगा क्ले कोर्ट उदयपुर। राजस्थान टेनिस एसोसिएशन की ओर से 5 दिवसीय राजस्थान स्टेट इन्दरसिंह बारहठ अन्तर जिला एवं ओपन जूनियर्स लान टेनिस प्रतियोगिता राजस्थान कृषि महाविद्यालय एवं सुखाड़िया वि.वि.के टेनिस कोर्ट पर प्रारम्भ हुई। जिसका उद्घाटन मुख्यअतिथि रा.क.विवि. के कुलगुरू डाॅ. प्रतापसिह ने किया। जिला लाॅन टेनिस एसोसिएशन के सचिव एवं आयोजन सचिव डाॅ.दीपंाकर चक्रवर्ती ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में राजस्थान टेनिस संघ के सचिव डाॅ.राजीव शर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सेानी थे। अध्यक्षता राज.कृ.महा.वि. के अधिष्ठाता डाॅ. मनोज महला ने की। प्रारम्भ मंे जिला टेनिस संघ के कार्यकारी…
Read More
शानदार अंदाज में 75 साल की विरासत का उत्सवःउदयपुर में “खूबचंद एण्ड सन्स मार्ट” का भव्य उद्घाटन

शानदार अंदाज में 75 साल की विरासत का उत्सवःउदयपुर में “खूबचंद एण्ड सन्स मार्ट” का भव्य उद्घाटन

उदयपुर। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारिक प्रतिष्ठान “खूबचंद एण्ड सन्स मार्ट” ने अपने 75 वर्षों के गौरवशाली सफर को नई दिशा देते हुए प्रीमियम स्टोर का भव्य शुभारंभ किया। आर.के. सर्किल, सोभागपुरा लिंक रोड स्थित इस आधुनिक शोरूम का उद्घाटन निवृत्ति कुमारी मेवाड़ द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने स्टोर का अवलोकन कर इसकी आधुनिक साज-सज्जा और उत्पादों की विविधता की सराहना की। उन्होंने स्टोर से स्मृति स्वरूप कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी की। इस नए मार्ट के खुलने से शहरवासियों को एक ही स्थान पर आधुनिक सुविधाओं के…
Read More
सेंट एंथनीज़ ने शानदार प्रदर्शन के साथ जीता अंडर-14 क्रिकेट प्रीमियर लीग का खिताब

सेंट एंथनीज़ ने शानदार प्रदर्शन के साथ जीता अंडर-14 क्रिकेट प्रीमियर लीग का खिताब

उदयपुर। खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए सेंट एंथनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अंडर-14 क्रिकेट टीम ने सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित सेंट पॉल्स अंडर-14 क्रिकेट प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। मीडिया प्रभारी विकास साहू ने बताया प्रतियोगिता का समापन एक रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ, जिसमें दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में सेंट एंथनीज़ की टीम ने सेंट पॉल्स को 6 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत में सेंट पॉल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी…
Read More
रिहायशी इलाकों में लेपर्ड के मूवमेंट से लोगों में दहशत का माहौल

रिहायशी इलाकों में लेपर्ड के मूवमेंट से लोगों में दहशत का माहौल

कुराबड़ इलाके में लेपर्ड के मूवमेंट के बाद बच्चों को बाहर निकलने से किया मना उदयपुर। जिले के कुराबड़ क्षेत्र में लेपर्ड के मूवमेंट से लोग डरे हुए है। लेपर्ड की लगातार आवाजाही से घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। कुराबड़ क्षेत्र के बोरी गांव के घरों के पास लेपर्ड को रात के देखा गया है। 9 अप्रैल का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें लेपर्ड घरों के बाहर से निकलता दिख रहा है। बच्चों को घर से बाहर निकलने से किया मना ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय लेपर्ड चक्कर काटते हुए गांव से…
Read More
समाज सेवा की मिसाल : देहदान कर अमर हुए रोशन लाल हिरण, समाज को दिया संदेश

समाज सेवा की मिसाल : देहदान कर अमर हुए रोशन लाल हिरण, समाज को दिया संदेश

- मरणोपरांत देहदान:  देहदान से जीवित रही सेवा भावना, रोशनलाल हिरण बने प्रेरणा - महावीर इंटरनेशनल के सहयोग से हुआ देहदान, सैकड़ों विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ - महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र द्वारा सेवा के क्षेत्र में एक और कदम, रोशन लाल हिरण का हुआ देहदान उदयपुर, 13 अप्रेल। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र के तत्वावधान में उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर में देहदान हुआ। महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा ने बताया कि रोशन लाल हिरण के परिजनों के द्वारा मरणोपरांत देहदान करवा कर एक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है स्वर्गीय रोशन लाल हिरण के द्वारा अपने…
Read More
अंबेडकर के विचार और सिद्धान्त आज भी प्रासंगिक – विधायक जैन

अंबेडकर के विचार और सिद्धान्त आज भी प्रासंगिक – विधायक जैन

डॉ. अंबेडकर जयंती 2026 सामाजिक समरसता और न्याय पर संगोष्ठी उदयपुर, 13 अप्रैल। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 2026 के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में सोमवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में ईडब्ल्यूएस कन्या छात्रावास में सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय एवं स्वच्छता विषयक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन थे। उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहब के आदर्शों और विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया। विधायक जैन ने उपस्थित जनसमूह का आह्वान किया कि सामाजिक समरसता और देश…
Read More
उर्वरक आपूर्ति और प्रबंधन की समीक्षा, कलक्टर ने दिए मुस्तैदी के निर्देश

उर्वरक आपूर्ति और प्रबंधन की समीक्षा, कलक्टर ने दिए मुस्तैदी के निर्देश

उदयपुर, 13 अप्रैल। जिला स्तरीय फर्टिलाइजर डिस्ट्रीब्यूशन रेगुलेटरी टास्क फोर्स और धरती माता बचाओ अभियान के तहत समीक्षा एवं निगरानी समिति की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी खरीफ सीजन के दौरान जिले में खादों की निर्बाध आपूर्ति और सुचारू प्रबंधन सुनिश्चित करना रहा। संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) सुधीर वर्मा ने बैठक में बताया कि इस बार खरीफ के मौसम में उदयपुर जिले के लगभग 1,75,000 हेक्टेयर क्षेत्र में मक्का और सोयाबीन सहित विभिन्न फसलों की बुवाई होने का अनुमान है। इन फसलों की पोषण संबंधी…
Read More
आमजन की परिवेदनाओं के समयबद्ध निस्तारण में दिखाएं संवेदनशीलता – जिला कलक्टर

आमजन की परिवेदनाओं के समयबद्ध निस्तारण में दिखाएं संवेदनशीलता – जिला कलक्टर

जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक, दिए निर्देश उदयपुर, 13 अप्रैल। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने सोमवार को कलक्ट्रेट मिनी सभागार में सभी विभागीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ, प्रधानमंत्री प्रकोष्ठ और संपर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका संवेदनशीलता के साथ समाधान करने की हिदायत दी। उन्होंने विभाग वार संपर्क पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से जवाब-तलब किया। जिला कलक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी अधिकारी संपर्क का मोबाइल एप डाउनलोड कर नियमित रूप से उसकी मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा…
Read More
error: Content is protected !!