उदयपुर में उद्योग जगत को नई दिशाः एमआईबीएफ चैप्टर का आज भव्य शुभारंभ, श्याम सुंदर मोहता बनेंगे प्रथम अध्यक्ष
उदयपुर, अप्रेल 2026। महेश्वरी समाज के व्यवसायिक उत्थान और नेटवर्किंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से महेश्वरी इंटरनेशनल बिजनेस फाउंडेशन (डप्ठथ्) उदयपुर में अपने नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रहा है। इस चैप्टर का भव्य शुभारंभ शनिवार को सोभागपुरा स्थित होटल ग्रैंड कॉन्टिनेंट में सायं 6 बजे आयोजित विशेष समारोह में किया जाएगा। एमआईबीएफ एक प्रभावशाली मंच के रूप में उभर रहा है, जो महेश्वरी समाज के व्यवसायियों, उद्योगपतियों और प्रोफेशनल्स को एक साथ लाकर आपसी सहयोग, मजबूत नेटवर्किंग और व्यापारिक विकास के नए अवसर प्रदान करता है। उदयपुर चैप्टर को लॉन्च से पहले ही शानदार प्रतिसाद…
