उदयपुर, अप्रेल 2026। महेश्वरी समाज के व्यवसायिक उत्थान और नेटवर्किंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से महेश्वरी इंटरनेशनल बिजनेस फाउंडेशन (डप्ठथ्) उदयपुर में अपने नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रहा है। इस चैप्टर का भव्य शुभारंभ शनिवार को सोभागपुरा स्थित होटल ग्रैंड कॉन्टिनेंट में सायं 6 बजे आयोजित विशेष समारोह में किया जाएगा।
एमआईबीएफ एक प्रभावशाली मंच के रूप में उभर रहा है, जो महेश्वरी समाज के व्यवसायियों, उद्योगपतियों और प्रोफेशनल्स को एक साथ लाकर आपसी सहयोग, मजबूत नेटवर्किंग और व्यापारिक विकास के नए अवसर प्रदान करता है। उदयपुर चैप्टर को लॉन्च से पहले ही शानदार प्रतिसाद मिला है और करीब 40 सदस्य इस पहल से जुड़ चुके हैं, जो इसकी प्रासंगिकता को दर्शाता है।
कार्यक्रम में एमआईबीएफ के संस्थापक प्रशांत माहेश्वरी एवं संतोष कुमार लाहोटी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। वे संस्था की कार्यप्रणाली, उद्देश्य और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सदस्यों को मार्गदर्शन देंगे।
सीए नरेश माहेश्वरी ने बताया कि उदयपुर चैप्टर की स्थापना में हितेश भदादा एवं भारत बहेती के विशेष प्रयास सराहनीय रहे हैं, जिनकी मेहनत से यह मंच शहर में स्थापित हो पाया है।
समारोह के दौरान श्याम सुंदर मोहता को एमआईबीएफ उदयपुर चैप्टर के प्रथम अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कराया जाएगा। उनके नेतृत्व में गठित टीम आगामी समय में चैप्टर की गतिविधियों को गति देने के साथ नए सदस्यों को जोड़ने और सक्रिय नेटवर्क तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतिष्ठित अतिथि एवं वक्ता भी उपस्थित रहेंगे, जो अपने विचारों और अनुभवों से इस पहल को और अधिक सशक्त बनाएंगे। एमआईबीएफ का उद्देश्य एक मजबूत, संगठित और गतिशील व्यवसायिक नेटवर्क तैयार करना है, जो स्थानीय स्तर से आगे बढ़ते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी पहचान स्थापित कर सकंे तथा आपसी विश्वास, सहयोग और दीर्घकालिक व्यापारिक संबंधों को मजबूती प्रदान करे।
उदयपुर में उद्योग जगत को नई दिशाः एमआईबीएफ चैप्टर का आज भव्य शुभारंभ, श्याम सुंदर मोहता बनेंगे प्रथम अध्यक्ष
