अत्याधुनिक प्रीऑपरेटिव ट्यूमर एम्बोलाइजेशन से जटिल स्कल मेनिंजियोमा का सफल उपचार
आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर, 18 अप्रैल। आरएनटी मेडिकल कॉलेज में इंटरवेंशनल न्यूरोसर्जरी टीम द्वारा 48 वर्षीय मरीज निवासी वल्लभनगर के विशाल एवं अत्यधिक रक्तवाहिकाओं से युक्त डिप्लोइक मेनिंजियोमा (खोपड़ी का ट्यूमर) का सफल उपचार किया गया। इस प्रकार के ट्यूमर में अनेक रक्त वाहिकाओं से अत्यधिक रक्त आपूर्ति होने के कारण ऑपरेशन के दौरान भारी रक्तस्राव का खतरा रहता है, जिससे मरीज की जान को गंभीर जोखिम हो सकता है और कई बार ऑपरेशन के दौरान कई लीटर रक्त की आवश्यकता पड़ती है। इस जोखिम को कम करने के लिए ऑपरेशन से पहले प्रीऑपरेटिव ट्यूमर एम्बोलाइजेशन नामक अत्याधुनिक प्रक्रिया की…
