उदयपुर, 18 अप्रैल। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु प्रथम एवं द्वितीय सूची जारी कर दी गई है।रिक्त सीटों पर ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल 30 अप्रैल तक खुला रहेगा।
टीएडी आयुक्त लक्ष्मीनारायण मंत्री ने बताया कि विभागीय छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में प्रवेश की प्रथम व द्वितीय सूची जारी होने बाद रिक्त सीटों पर ऑनलाइन आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन पोर्टल फॉर एडमिशन इन टीएडी हॉस्टल्स एंड स्कूल्स (2026-27) लिंक पर क्लिक कर भरा जा सकता है। आवेदन पत्र 30 अप्रैल तक भरे जा सकते हैं। आयुक्त ने बताया कि जनजाति विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास संचालित हैं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों को जनजाति छात्र-छात्राओं को छात्रावासों में प्रवेश के लिए प्रेरित कर उन्हें लाभान्वित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही क्षमता के अनुरूप प्रवेश सुनिश्चित नहीं होने किए जाने पर संबंधित विद्यालय के संस्था प्रधान, छात्रावास वार्डन एवं कोच की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें मूल विभाग में भेजने की कार्यवाही अमल में लाए जाने की बात कही।
बम्बोरा और भीण्डर डाक घर में आधार सेवाएं शुरू
उदयपुर, 18 अप्रैल। डाक घर बम्बोरा एवं भीण्डर में आधार नामांकन एवं अपडेशन सेवाएं उपलब्ध हैं। डाक मण्डल उदयपुर के प्रवर अधीक्षक ने बताया कि बम्बोरा और भीण्डर डाकघर में आधार सेवाएं प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। आमजन निर्धारित समयावधि में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर आधार सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
