उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला महिला प्रकोष्ठ द्वारा गायों को हरा चारा खिलाया गया।
महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री रेखा अग्रवाल ने बताया कि प्रति माह अमावस्या को गायों को हरा चारा खिलाया जाता है। इसी क्रम में आज पशु पति कल्याण परिषद बलीचा स्थित गौशाला में गायों को एक मिनी ट्रक हरा चारा खिलाया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल,जिला सह सचिव घनश्याम मित्तल, दिनेश अग्रवाल, चंद्रकांता अग्रवाल, अमिता भंडारी, लीलावती मित्तल, अनामिका गुप्ता, वीना ओमप्रकाश अग्रवाल एवं रेखा अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रहे। धन्यवाद संस्था की सचिव सुमन बॉस द्वारा दिया गया।
महिलाओं ने गायों को खिलाया हरा चारा
