बाबा साहब की जन्मजयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा का दीपोत्सव वाल्मीक समाज का किया सम्मान
उदयपुर। भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मजयंती को भाजपा संगठन द्वारा समरसता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके निमित भाजपा उदयपुर शहर द्वारा बाबा साहब की जन्मजयंती की पूर्व संध्या पर कोर्ट चौराहे पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर स्वच्छता कर दीप जलाए गए। भाजपा पदाधिकारियों ने अंबेडकर जयंती समारोह के मुख्य वक्ता और अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री डॉ मुकेश गर्ग की उपस्थिति में अंबेडकर छात्रावास के बच्चों से संपर्क किया। जहां डॉ मुकेश गर्ग ने बाबा साहब को देश के महापुरुष बताते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े…
