लेकसिटी की बेटी का पोस्ट हुआ काफी वायरल, सभी ने सराहा
उदयपुर, 14 अप्रेल। लेकसिटी की ब्लॉगर की एक पोस्ट इन दिनों काफी वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने अपनी बात शेयर करते हुए बताया कि मीटिंग के दौरान इस बात का जिक्र कर दिया कि वह और उनकी दादी आम को काफी मिस कर रहे हैं, इस पर लंदन में बैठे कम्पनी के बॉस ने आम की दो पेटियाँ उदयपुर भिजवा दी। इस पोस्ट पर इतने लाइक और कमेंट मिल रहे हैं जो संदेश दे रहे हैं टॉप लीडरशिप मैनेजमेंट का।
लेकसिटी की ब्लॉगर और कम्पनी की एम्पलॉय मुद्रिका कावड़िया ने हाल ही में अपने एकाउंट पर एक बात साझा करते हुए बताया कि कम्पनी की मीटिंग के दौरान उन्होंने जिक्र किया कि अभी आम अच्छे नहीं आ रहे हैं और वह और उनकी 80 वर्षीय दादी कृष्णा कावड़िया आम को काफी मिस कर रही हैं। इस बात पर मुंबई निवासी एवं लंदन प्रवासी उनके बॉस ने उदयपुर में उनके आवास पर आम की दो पेटियां भिजवा दी। जैसे ही मुद्रिका को इसकी जानकारी हुई तो वह काफी हतप्रभ हो गई कि उनकी इतनी सी छोटी सी बात को उनके बॉस ने प्राथमिकता देते हुए पूरी की। इस घटना को जैसे ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो उनकी 40 हजार के लगभग फोलॉअर ने लाइक करते हुए कमेंट किया कि बॉस हो तो ऐसा। उल्लेखनीय है कि मुद्रिका वर्तमान में एसीसीसीए है और उन्हें पेंटिंग का बहुत शोक है, वहीं उनकी माता सुषमा कावड़िया भी श्रेष्ठ चित्रकार है जिनकी कई एग्जिबिशन भी लग चुकी है। उल्लेखनीय है कि मुद्रिका लिंकदीन, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ी है और पूर्व में भी अपने अनुभव इन पर शेयर कर चुकी है, जिन्हें भी काफी सराहा गया है, लेकिन उनकी इस पोस्ट को काफी तादाद में अच्छे लाइक के साथ प्रेरणादायी कमेंट मिले हैं।
मीटिंग में हुआ जिक्र तो लंदन में बैठे बॉस ने भिजवाए आम
