अत्यंत हर्ष और गर्व के साथ सूचित करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि जीवन रतन मॉडर्न स्कूल को CBSE (Central Board of Secondary Education) की आधिकारिक मान्यता प्राप्त हो गई है। यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।
विद्यालय के चेयरमैन मंगला राम जी देवासी ने इस अवसर पर कहा,सीबीएसई सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन के माध्यम से अब विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक पाठ्यक्रम तथा श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण प्रदान किया जा सकेगा, जिससे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जाएगी।
विद्यालय के डायरेक्टर बी. आर. देवासी ने कहा,अब हमारे सामने नई चुनौतियाँ हैं, जिन्हें स्वीकार करते हुए हम जीवन रतन मॉडर्न स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लेते हैं।
विद्यालय की प्रिंसिपल प्रियंका शर्मा ने अपने संदेश में कहा,
यह उपलब्धि एक सशक्त टीम वर्क का परिणाम है। हम शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को सर्वोत्तम प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे, जिससे विद्यालय और अधिक प्रगति करेगा।
यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए बल्कि समस्त क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
जीवन रतन मॉडर्न स्कूल अब सीबीएसई के अनुरूप शिक्षा प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में अग्रसर है।
