बाबा साहब की जन्मजयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा का दीपोत्सव वाल्मीक समाज का किया सम्मान

उदयपुर। भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मजयंती को भाजपा संगठन द्वारा समरसता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके निमित भाजपा उदयपुर शहर द्वारा बाबा साहब की जन्मजयंती की पूर्व संध्या पर कोर्ट चौराहे पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर स्वच्छता कर दीप जलाए गए।
भाजपा पदाधिकारियों ने अंबेडकर जयंती समारोह के मुख्य वक्ता और अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री डॉ मुकेश गर्ग की उपस्थिति में अंबेडकर छात्रावास के बच्चों से संपर्क किया। जहां डॉ मुकेश गर्ग ने बाबा साहब को देश के महापुरुष बताते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का संविधान लिखते हुए सभी समाज और धर्मों के प्रति समान भावना रखने वाले तथा तत्कालीन समय में धारा 370 का विरोध करने वाले राष्ट्र को समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे।
इस दौरान बच्चों के लिए बाबा साहब की जीवनी पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने सभी से बाबा साहब के विचारों और आदर्शों पर चलते हुए 2047 में विकसित भारत बनाने के लिए मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की भूरी भूरी प्रशंसा की।
सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने मोदी के नेतृत्व में अंबेडकर के सम्मान में किए गए कार्यों के साथ साथ अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आस्था के पंच तीर्थ के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम की श्रृंखला में महिला सफाई कर्मियों तथा वाल्मीकि समाज की मेधावी बेटियों का शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चंदेल ने कहा कि आपकी आज की शिक्षा आपकी बेटियों का कल निर्धारित करेगी। इनको इतनी शिक्षा दो कि कल यह सफाई कर्मी न बनकर उच्च पदों पर आसीन हों और बाबा साहब के सपनों को पूरा करें।
कोर्ट चौराहे पर की गई पुष्पांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ मुकेश गर्ग सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चंदेल भाजपा जिला महामंत्री पंकज बोराना जिला मंत्री हजारी जैन सपना कुरड़िया मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया महेश गोस्वामी महामंत्री गजेंद्र अग्रवाल मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्य नारायण मोची महामंत्री गोपाल सालवी रोशन वसीटा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बलवंत कुर्डिया कार्यक्रम संयोजक मोर्चा अध्यक्ष पुष्कर मेघवाल मंडल मोर्चा महामंत्री गुलाबचंद तसीवाल अर्जुन मेघवाल पार्षद आरती वसीटा भरत सिंह प्रशांत मेघवाल आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने दी।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!