उदयपुर, 14 अप्रेल । मेवाड़ जनशक्ति दल के तत्वावधान में भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर हरिदास जी की मगरी स्थित श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला में श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं खिलाडिय़ों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मेवाड़ जनशक्ति दल के संस्थापक नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई, कार्यक्रम के अतिथि मेवाड जनशक्ति दल के कपिल पालीवाल, अतुल शर्मा, विशाल चौहान, पूर्व अंतराष्ट्रीय कुश्ती कोच कैलाश पालीवाल,जिला कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा,डॉ दिलीप सिंह चौहान,व्यायामशाला के संचालक कृष सेन ,कोच हेमंत अठवाल, वरिष्ठ पहलवान सुन्दर सोलंकी, परावीर सिंह, चित्रण सेन,अरुण कोठारी एवं कुश्ती खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए युवाओं को शिक्षा एवं अनुशासन का महत्व बताया। इसके पश्चात व्यायामशाला के प्रतिभावान खिलाडिय़ों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कोचों ने खिलाडिय़ों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में व्यायामशाला के पदाधिकारी,कोच,अभिभावक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर डॉ.अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
मेवाड़ जनशक्ति दल ने अंबेडकर जयंती पर चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला में श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की
