डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर विविध आयोजन

प्रभात फेरी निकाली, बाबा साहेब को किया नमन, संविधान की प्रस्तावना का वाचन
राज्य स्तरीय समारोह को हुआ सीधा प्रसारण
उदयपुर, 14 अप्रैल। संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश भर में पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक विविध आयोजन हुए।

उदयपुर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में मंगलवार सुबह प्रभातफेरी व पुष्पाजंलि कार्यक्रम हुआ। विभागीय छात्रावास की बालिकाओं ने प्रभात फेरी निकाली, जो प्रमुख मार्गों से होती हुई कोर्ट चौराहा पहुंच कर संपन्न हुई। यहां जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की उपस्थिति में पुष्पाजंलि कार्यक्रम हुआ। जिला कलक्टर श्री अग्रवाल सहित उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़, जिला परिषद सीईओ विरमाराम, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों, स्कूल और छात्रावासों की बालिकाओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं दोहरान किया गया।

राज्य स्तरीय समारोह में हुआ छात्रावास का लोकार्पण
अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी सभागार में हुआ। इसमें संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी एवं जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जयपुर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के आतिथ्य में हुए राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर में नवनिर्मित 10 छात्रावास भवनों का लोकार्पण तथा 17 छात्रावास भवनों का वर्चुअल शिलान्यास किया। इसमें उदयपुर में 280 लाख रूपए की लागत से निर्मित महाविद्यालय स्तरीय आर्थिक पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास का भी लोकार्पण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला परिषद सीईओ विरमाराम, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर सहित कई अधिकारी, लाभार्थी तथा आमजन उपस्थित रहे।

निबंध, पोस्टर, भाषण स्पर्धाएं
राज्य सरकार के निर्देशानुसार अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिले में चार दिवसीय आयोजन हुए। इसके तहत जिले भर के विद्यालय एवं महाविद्यालयों, आवासीय विद्यालयों, छात्रावासों में निबंध, पोस्टर, भाषण प्रतियोगिताएं हुई। इसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!