सोप स्टोन फैक्ट्री में हुआ हादसा: सिर पर पत्थर गिरने से महिला मजदूर की मौत
—परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप, मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा उदयपुर, 26 नवंबर : डबोक थाना क्षेत्र में स्थित देव कृपा सोप स्टोन फैक्ट्री में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। फैक्ट्री में काम कर रही 33 वर्षीय सोवनी बाई निवासी चंदेसरा के सिर पर अचानक भारी पत्थर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद फैक्ट्री कर्मचारियों ने उन्हें निजी अनंता हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर एमबी अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान देर रात उनकी मृत्यु हो गई। हादसे…
