Year: 2025

आदिवासियों को धर्मान्तरित करने का षडयंत्र, बीएपी के रोत व इनके नेता झारखंड में आदिवासियों को बरगला रहे: सनी टोप्पो उरांव

आदिवासियों को धर्मान्तरित करने का षडयंत्र, बीएपी के रोत व इनके नेता झारखंड में आदिवासियों को बरगला रहे: सनी टोप्पो उरांव

-आदिवासियों को जगाने निकले झारखंड के आदिवासी युवा सनी टोप्पो उरांव तथा विकास उरांव पहुंचे उदयपुर -बीएपी के राजकुमार रोत व इनके नेताओं पर षडयंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया उदयपुर। झारखंड में आदिवासियों का धर्मान्तरण करवाने वाली मिशनरियों और उनके एजेंटों के खिलाफ संघर्षरत झारखंड के राष्ट्रीय आदिवासी सामाजिक युवा कार्यकर्ता सनी टोप्पो उरांव तथा विकास उरांव ने कहा कि आदिवासियों को ईसाई बनाने का बहुत बडा षडयंत्र झारखंड सहित देश के अन्य हिस्सों में चल रहा है। राजस्थान की बीएपी पार्टी के नेता राजकुमार रोत पर भी आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि रोत व इनके नेता…
Read More
जयपुर व्यापार महासंघ और बीसीआई जयपुर का स्वदेशी एवं जीएसटी रिफॉर्म पर सफल आयोजन

जयपुर व्यापार महासंघ और बीसीआई जयपुर का स्वदेशी एवं जीएसटी रिफॉर्म पर सफल आयोजन

जयपुर। स्वदेशी और जीएसटी रिफॉर्म पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जयपुर व्यापार महासंघ और बिजनेस सर्कल इंडिया जयपुर(बीसीआई) द्वारा होटल लिविंग, सुभाष नगर, जयपुर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जयपुर एवं आसपास क्षेत्रों के बड़ी संख्या में व्यापारी, महिला उद्यमी, उद्योगपति तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के अध्यक्ष श्री सुनील सिंघी रहे, जिन्होंने स्वदेशी अपनाने, स्टार्टअप और लघु उद्योगों को प्रोत्साहन तथा जीएसटी सुधारों के माध्यम से व्यापार सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा…
Read More
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को डॉ. सीमा चंपावत ने भेंट की पुस्तक — सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर महत्वपूर्ण योगदान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को डॉ. सीमा चंपावत ने भेंट की पुस्तक — सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर महत्वपूर्ण योगदान

उदयपुर। उदयपुर भाजपा की मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अपनी शोध पुस्तक भेंट की। यह पुस्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत से संबंधित “राजस्थान में जनजातीय उपयोजना क्षेत्र की सार्वजनिक वितरण प्रणाली” विषय पर किए गए उनके विस्तृत शोध पर आधारित है। डॉ सीमा चंपावत ने इस पुस्तक के माध्यम से अंत्योदय सबसे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के मूल सिद्धांत को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जोड़ते हुए व्यावहारिक एवं शोधपरक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है। पुस्तक में अंत्योदय की विचारधारा को ग्रामीण एवं शहरी गरीब वर्ग तक…
Read More
2585 प्रति क्विंटल पर होगी गेहूँ खरीद, किसानों को 48 घंटे में भुगतान

2585 प्रति क्विंटल पर होगी गेहूँ खरीद, किसानों को 48 घंटे में भुगतान

उदयपुर, 27 नवंबर । आगामी रबी विपणन सत्र 2026-27 के अंतर्गत प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीद को लेकर दिनांक 07 नवम्बर 2025 को जयपुर सचिवालय में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं। भारतीय खाद्य निगम, उदयपुर के मंडल प्रबंधक रामफूल मीना ने बताया कि भारत सरकार द्वारा रबी विपणन सत्र 2026-27 हेतु गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। बैठक में राज्य में गेहूँ की कुल खरीद का लक्ष्य 23 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। उदयपुर मंडल में गत वर्ष 47000 एमटी गेहूं खरीद हुई…
Read More
उदयपुर में ‘लफ़्ज़ों की महफ़िल’ डिजिटल साहित्यिक पत्रिका का शुभारंभ आज

उदयपुर में ‘लफ़्ज़ों की महफ़िल’ डिजिटल साहित्यिक पत्रिका का शुभारंभ आज

उदयपुर। शहर के लेखकों और कविता प्रेमियों की संस्था लफ़्ज़ों की महफ़िल की डिजिटल पत्रिका का शुभारंभ 28 नवम्बर को किया जाएगा। इस अवसर पर शहर के कई प्रतिष्ठित साहित्यकार, वरिष्ठ रचनाकार, युवा लेखक और साहित्यप्रेमी सहभागी बनेंगे। लफ़्ज़ों की महफ़िल के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि यह कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक होटल वर्जू विला, नंद भवन के पास, 100 फीट रोड, शोभागपुरा, उदयपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान पत्रिका की कार्ययोजना, आगामी साहित्यिक गतिविधियों और डिजिटल मंच पर सहभागिता के अवसरों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही “लफ़्ज़ों की महफ़िल साहित्यिक…
Read More
ग्रिगोरियस स्कूल का वार्षिक क्रीड़ा दिवस 2025 उमंग-उत्साह के साथ संपन्न

ग्रिगोरियस स्कूल का वार्षिक क्रीड़ा दिवस 2025 उमंग-उत्साह के साथ संपन्न

उदयपुर। सेंट ग्रिगोरियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर द्वारा 26 नवम्बर 2025 को भूपाल नोबल्स ग्राउंड में वार्षिक खेलकूद दिवस बड़े उत्साह, जोश और अनुशासनपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमांडर शकील अहमद (कमांडिंग ऑफिसर - 1 राज. एनयू एनसीसी, उदयपुर) एवं विशिष्ट अतिथि सुश्री माला सुखवाल (डिप्टी सीटीआई, भारतीय रेलवे एवं डिप्टी चीफ रेफरी, पावरलिफ्टिंग) रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक रेह्व. फादर वर्गीस थॉमस, विद्यालय प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष एलेक्स चांगमनिल, प्राचार्या शुभा जोस तथा उप-प्राचार्य अनिल गोस्वामी द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय की श्रेष्ठ खिलाड़ी जाह्नवी राठौड़  द्वारा…
Read More
महिलाओं एवं बलिकाओं के अधिकारों व लिंग आधारित हिंसा रोकथाम हेतु 15 दिवसीय जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत बाल विवाह न करने की शपथ दिलवायी

महिलाओं एवं बलिकाओं के अधिकारों व लिंग आधारित हिंसा रोकथाम हेतु 15 दिवसीय जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत बाल विवाह न करने की शपथ दिलवायी

उदयपुर। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक संजय जोशी ने बताया की पंचायत समिति स्तर पर एवं ग्राम पंचायत समस्त मुख्यालयों पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उप निदेशक के निर्देशानुसार जेंडर स्पेशलिस्ट विमला वीरवाल द्वारा कस्तूरबा गॉंधी बालिका आवासीय विद्यालय में जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस से ले कर 10 दिसम्बर मानवाधिकार दिवस तक दुनिया भर में लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के पखवाड़े के रूप में मनाया जाता है। इस संबंध में…
Read More
सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाने का भरसक प्रयास हो:भजनलाल

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाने का भरसक प्रयास हो:भजनलाल

भाजपा जिला पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्षों ने सीएम हाउस में संभाग स्तरीय बैठक में लिया हिस्सा। जयपुर/ उदयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान सरकार की ओर से आयोजित उदयपुर संभाग स्तरीय भाजपा जिला पदाधिकारी व सभी मण्डल अध्यक्ष ने दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री आवास पर बैठक में सम्मिलित होने सिविल लाइंस पहुंचे। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में अपेक्षित पदाधिकारियों में से 44 भाजपा शहर जिला तथा मण्डल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित संभाग स्तरीय बैठक में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ उदयपुर संभाग के सभी जिलों के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों…
Read More
बार एसोसिएशन चुनाव 2026: पहले दिन उत्साह, कई दावेदारों ने भरे नामांकन

बार एसोसिएशन चुनाव 2026: पहले दिन उत्साह, कई दावेदारों ने भरे नामांकन

—2265 अधिवक्ता करेंगे मतदान, नामांकन प्रक्रिया का पहला दिन रहा सक्रिय —12 दिसंबर को बार चुनाव, नामांकन के पहले दिन उमड़ी भीड़ उदयपुर, 26 नवंबर : बार एसोसिएशन उदयपुर की कार्यकारिणी वर्ष 2026 के लिए होने वाले चुनावों को लेकर बुधवार को नामांकन प्रक्रिया का पहला दिन रहा। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र प्राप्त कर प्रस्तुत किए। चुनाव 12 दिसंबर 2025 को आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कुल 2265 अधिवक्ता मतदान करेंगे। पहले दिन जिन उम्मीदवारों ने नामांकन लिए, उनमें अध्यक्ष पद के लिए शिव कुमार उपाध्याय, महासचिव पद हेतु…
Read More
जिला स्वास्थ्य बैठक में खुलीं कमियां, अधिकारियों को मिले सुधार के निर्देश

जिला स्वास्थ्य बैठक में खुलीं कमियां, अधिकारियों को मिले सुधार के निर्देश

—पिंक पखवाड़ा, टीबी उन्मूलन और एनसीडी स्क्रीनिंग पर जोर, सीएमएचओ ने दिए कड़े निर्देश उदयपुर, 26 नवंबर : जिला कलेक्टर के निर्देश पर बुधवार को स्वास्थ्य भवन बड़ली में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अशोक आदित्य ने की। बैठक में सीएमएचओ प्रथम व द्वितीय, अतिरिक्त सीएमएचओ, आरसीएचओ, आरएमएससी, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ, शहर प्रभारी, डीपीएम, बीसीएमओ, बीपीएम सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़े जिलेभर के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार कल्याण, टीबी उन्मूलन और एनसीडी कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। आरसीएचओ…
Read More
error: Content is protected !!