हार्टफुलनेस ध्यान सत्र आयोजित
उदयपुर। रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या द्वारा ऐश्वर्या कॉलेज में हार्टफुलनेस ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में हार्टफुलनेस संस्था से ध्यान प्रशिक्षक मोहन लाल बोराणा ने क्लब सदस्यों एवं छात्रों को ध्यान के लाभों के बारे में बताया और हार्टफुलनेस ध्यान की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षक बोराणा ने बताया कि हार्टफुलनेस ध्यान एक सरल और प्रभावी तकनीक है जो तनाव को कम करने, मानसिक शांति बढ़ाने और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने में मदद करती है। इस सत्र ने छात्रों को तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया और उन्हें अपने भीतर की शांति को खोजने…
