पंच गौरव कार्यक्रम क्रियान्वयन संबंधी बैठक
उदयपुर में पंच गौरव चौराहा विकसित करने पर चर्चा पंच गौरव को लेकर तैयार करें श्रेष्ठ कार्ययोजना : जिला कलक्टर उदयपुर, 6 फरवरी। प्रदेश के विभिन्न जिलों में वहां की भौगोलिक व पर्यावरणीय परिस्थितियों के आधार पर उपज, वनस्पति, हस्तशिल्प, पर्यटन आदि को लेकर पाई जाने वाली विशेषताओं को संरक्षित व संवर्धित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर शुरू किए गए पंच गौरव कार्यक्रम के क्रियान्वयन की दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं। राज्य एवं जिला स्तर पर समितियों के गठन के बाद अब विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसी कड़ी में…
