एमपीयूएटी अंतरमहाविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न
उदयपुर, 7 फरवरी। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर से सबद्ध अंतरमहाविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताएं गुरूवार को पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के साथ संपन्न्ा हो गई। 2 से 7 फरवरी तक चली विभिन्न ग्यारह खेलकूद स्पर्धाओं में कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, राजस्थान कृषि महाविद्यालय, सामुदायिक एवं व्यावहारिक महाविद्यालय, डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय (सभी उदयपुर) के अलावा डूंगरपुर कृषि महाविद्यालय एवं भीलवाड़ा कृषि महाविद्यालय के लगभग चार सौ खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अधिकांश खेलकूद प्रतियोगिताओं में सीटीएई व आरसीए छात्र-छात्राओं की टीमों का दबदबा रहा। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया…
