लंका दहन देख रामायणकाल की यादें ताजा हुई
उदयपुर। भारत के प्रसिद्ध धर्म प्रचारक रामलीला मंडल काशी के 25 कलाकारों एवं खिरोदिया जैन परिवार द्वारा सवीना मुख्य चौराहा पर आयोजित 11 दिवसीय भव्य रामलीला के आठवें दिन आज सुंदरकांड का ऐतिहासिक प्रसंग मंचित किया गया। आयोजक दिलीप जैन ने बताया कि इस दिन सीता की खोज और लंका दहन का सुंदरकांड का मंचन हुआ। काशी के कलाकारों ने सुंदरकांड का प्रसंग बहुत ही अद्भुत तरीके से प्रस्तुत किया। माता सीता की खोज करते हुए हनुमान जी लंका पहुंचते हैं, जहां पर वे अक्षय कुमार का वध करते हैं। अशोक वाटिका में उतरने के बाद यह खबर रावण तक…
