संगीत संग्रहालय और फिल्मसिटी की घोषणा नहीं होने से निराशा, हॉफ ऑन हाफ बस सेवा अच्छी पहल – मुकेश माधवानी
उदयपुर। राजस्थान की वित्तमंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को राजस्थान बजट 2025 पेश किया, जिसमें प्रदेश के विकास को लेकर कई घोषणाएं की गई हैं। सुरों की मंडली के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ( राजस्थान लाईन प्रोडूसर ) ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बार बजट से उदयपुर में संगीत संग्रहालय, फिल्मसिटी और बेकरी नगर की स्थापना की उम्मीद थी, लेकिन राज्य सरकार से इस मामले में निराशा हुई। अगर उदयपुर में हमारी यह मांगें मानी जाती तो मेवाड़ वासियों का सपना पूरा होता। मुकेश माधवानी ने उदयपुर के पर्यटन के लिए सरकार की घोषणाओं पर प्रसन्नता…
