प्रसिद्ध गोताखोर और रेस्क्यू कर्मी ललित श्रीमाल का सड़क हादसे में निधन
डूंगरपुर, 26 फरवरी. जिले के जाने-माने गोताखोर और रेस्क्यू कर्मी ललित श्रीमाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। साबला थाना क्षेत्र के जोगीवाड़ा के पास हुई बाइक दुर्घटना में उनके साथी भी घायल हो गए। मंगलवार शाम को 50 वर्षीय ललित श्रीमाल अपने साथी के साथ सांवला से डूंगरपुर लौट रहे थे, जब उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन या जानवर के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल श्रीमाल को तुरंत डूंगरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ललित श्रीमाल एक कुशल गोताखोर और अनुभवी रेस्क्यू विशेषज्ञ थे। पुलिस और प्रशासन अक्सर…
