Year: 2025

गर्भ संस्कार और प्रीनेटल केयर की दी जानकारी

गर्भ संस्कार और प्रीनेटल केयर की दी जानकारी

उदयपुर। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीतू बाबेल ने आज बेबी ब्लिस बाय सृजन पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को गर्भ संस्कार और प्रीनेटल केयर की जानकारी दी। इस अवसर पर शहर की 20 स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। केन्द्र की निदेशक संगीता मूंदड़ा ने बताया कि यह उदयपुर का पहला गर्भ संस्कार और प्रीनेटल केयर केंद्र है। इसमें गर्भस्थ शिशु के मानसिक शारीरिक वी ऑल राउंड डेवलपमेंट पर प्राचीन विज्ञान के तहत सेशन लिए जाते हैं। आज के कार्यक्रम में करीब 60 महिलाओं ने भाग लिया। साथ ही उदयपुर की 20 जानी-मानी गाइनेकोलॉजिस्ट को उनके…
Read More
अंतरराष्ट्रीय एशियन लीजेंड लीग 2025 का आगाज आज से

अंतरराष्ट्रीय एशियन लीजेंड लीग 2025 का आगाज आज से

उदयपुर, 9 मार्च : नाथद्वारा के एमपीएमएससी ग्राउंड में आयोजित होने जा रहे एशियन लीजेंड्स लीग 2025 टी 20 टूर्नामेंट का सोमवार को भव्य आगाज होगा। उद्घाटन मैच अपराह्न तीन बजे अफगानिस्तान पठान्स व एशियन स्टार्स के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट 18 मार्च तक चलेगा। एशियन लीजेंड्स लीग के आयोजक रवि यादव ने बताया कि इस टूर्नामेंट में पांच सबसे बड़े एशियाई क्रिकेट देश— भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, कतर, यूएई और अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ियों से बनी टीमें रोमांचक टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इनमें एशियन स्टार्स, अफगानिस्तान पठान्स, इंडियन रॉयल्स, बांग्लादेश टाइगर्स और श्रीलंकन लायंस शामिल हैं, एक-दूसरे के खिलाफ…
Read More
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुर। महिला दिवस के अवसर पर ’वर्धमान स्थानकवासी जैन श्राविका संघ’,कुम्हारवाड़ा द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम  की शुरुआत नवकार महामंत्र  एवं मंगलाचरण  से हुई। इस अवसर पर श्राविका संघ के अगले कार्यकाल(2025-27) के लिए अध्यक्ष श्रीमती संतोष मेहता महामंत्री श्रीमती सुनीता चण्डालिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती अनामिका सेठिया एवं समस्त कार्यकारणी का स्वागत अभिनन्दन किया गया। इस अवसर फागोत्सव हर्बल गुलाल से तिलक लगाकर   मनाया श्रविका संघ अध्यक्षा ने स्वागत उद्धबोधन में महिलाओं को उनके सपने साकार करने के दृढ़ संकल्प करके संघर्ष का सामना करते हुए हिम्मत से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। श्रविका संघ की सभी श्राविका को…
Read More
पिंक साड़ी रन 2.0: 1100+ महिलाओं ने स्तन कैंसर जागरूकता के लिए किया सहभागिता

पिंक साड़ी रन 2.0: 1100+ महिलाओं ने स्तन कैंसर जागरूकता के लिए किया सहभागिता

उदयपुर, 9 मार्च 2025: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, JCI उदयपुर सिटी द्वारा डॉ. मनोज महाजन के सनराइज ऑन्कोलॉजी सेंटर के सहयोग से पिंक साड़ी रन 2.0 का आयोजन राजीव गांधी गार्डन, रानी रोड, फतहसागर पर किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, शीघ्र पहचान को बढ़ावा देना और महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना था। इस दौड़ में 1100 से अधिक महिलाओं ने गुलाबी साड़ी पहनकर भाग लिया, जो एकजुटता, साहस और शक्ति का प्रतीक बनीं और सभी ने मिलकर 3 किलोमीटर दौड़कर इस महत्वपूर्ण संदेश को समाज तक पहुंचाया। JCI…
Read More
 356 ग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार

 356 ग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार

उदयपुर, 9 मार्च : जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टीडी पुलिस ने 356 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर नारायणलाल पुत्र नानजी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तलवार दिखाकर राहगीरों को डराने वाला गिरफ्तार उदयपुर, 9 मार्च : जिले की बाघपुरा थाना पुलिस ने तलवार दिखाकर राहगीरों को डराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी वेलाराम के नेतृत्व में…
Read More
उदयपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक संपन्न, व्यापारियों के हित में उठे कई मुद्दे

उदयपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक संपन्न, व्यापारियों के हित में उठे कई मुद्दे

उदयपुर, 9 मार्च : उदयपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स डिवीजन की कार्यकारिणी बैठक रविवार को हुई। अध्यक्ष पारस सिंघवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में व्यापारिक संगठनों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई, जिनमें उद्यमियों की समस्याएं, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और सरकारी नीतियों के प्रभाव शामिल थे। व्यापारियों के लिए नए कार्यक्रमों की घोषणा महामंत्री राजमल जैन ने बताया कि दीपावली सजावट प्रतियोगिता 2024 के विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह जल्द आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, प्रचार प्रसार मंत्री राकेश जैन ने घोषणा की कि 250 से अधिक व्यापारिक संगठनों की भागीदारी के साथ 'चैंबर…
Read More
प्रेम त्रिकोण बना खून की वजह, गुस्साए पति ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट

प्रेम त्रिकोण बना खून की वजह, गुस्साए पति ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट

उदयपुर, 9 मार्च : उदयपुर में रविवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह हत्या प्रेम-प्रसंग का नतीजा बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी पति-पत्नी मौके से भाग निकले, लेकिन उनका वीडियो इलाके के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें आरोपी खून से सने हाथों के साथ दिखा। पांच महीने से लिव-इन में रह रही थी महिला हत्या की यह वारदात हिरणमगरी थाना क्षेत्र में हुई, जहां डूंगरपुर निवासी जितेंद्र मीणा (30) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी…
Read More
बार एसोसिएशन उदयपुर एपीएल 2025 में सेठ जी 11 हुई विजय

बार एसोसिएशन उदयपुर एपीएल 2025 में सेठ जी 11 हुई विजय

उदयपुर। बार एसोसिएशन उदयपुर के 4 दिवसीय एडवोकेट प्रीमियर लीग 2025 के तहत 6 मार्च को ओपनिंग सेरिमनी ट्रॉफी आवरण का कार्यक्रम किया गया उसके बाद 7 से 9 मार्च त मुकाबले खेले गए। बार एसोसिएशन उदयपुर के महासचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि 9 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला गया उक्त फाइनल मुकाबले में सेठ जी 11 वर्सेस नारायण 11 के बीच खेला गया जिसमें सेठ जी 11 विजय रही। फाइनल मुकाबले में चेतन चौधरी कप्तान द्वारा 39 रन नाबाद बनाएं और 4 विकेट लेते हुए प्लेयर ऑफ द मैच रहे । एपीएल 2025 के बेस्ट बॉलर घनश्याम…
Read More
भारतीय संस्कृति को समर्पित दो दिवसीय अनन्य सुंदरी कार्यक्रम 22 से

भारतीय संस्कृति को समर्पित दो दिवसीय अनन्य सुंदरी कार्यक्रम 22 से

बॉलीवुड स्टार अमृता राव होगी चीफ ज्युरी,पंजीकरण का आज अंतिम दिन उदयपुर। भारतीय संस्कृति के उत्थान को समर्पित मिताली इवेंट्स उदयपुर के बैनर तले भारतीय नारी सशक्तिकरण व भारतीय परिधानो के प्रोत्साहन का उद्देश्य लिए प्रतिक्षित दो दिवसीय अनन्य सुंदरी इंडियन ट्रेडिशन वियर एंड ब्यूटी कांटेस्ट 22 व 23 मार्च को आयोजित किया जायेगा। सेमिफाइनल 22 मार्च को दोपहर 1 बजे मेवाड़ पैलेस में आयोजित होगा। वही 23 मार्च को शाम 5.30 बजे चयनित टॉप 10 के बीच गीतांजली मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में इसका ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा। विजेता को अनन्य सुंदरी क्राउन व 51,000 सेलिब्रेटी जज द्वारा प्रदान किया…
Read More
निःशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर आयोजित,150 से अधिक लोगों ने लिया लाभ

निःशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर आयोजित,150 से अधिक लोगों ने लिया लाभ

उदयपुर। श्री भारतवर्ष दिगंबर जैन महासभा कार्यालय उदयपुर’ द्वारा आज हिरणमगरी से 11 स्थित श्री आदिनाथ भवन में निःशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर आयोजित किया गया। जिसमें फिजियोथैरेपी चिकित्सक डॉ. दीपराज सत्यम तथा उनकी टीम ने रोगियों को फिजियोथैरेपी  उपलब्ध करायी। शिविर का उद्घाटन महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुन्दर लाल डागरिया एवं महासभा वरिष्ठ पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद कोठारी, रोशन लाल चित्तौड़ा, रोशन लाल गदावत,  अमृतलाल बोहरा नागदा तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में हुआ। इस शिविर में करीब 150 से अधिक महिला पुरुष’ ने लाभ अर्जित किया। डॉ.दीपराज सत्यम’ एवं उनकी टीम ने रोगियों को रोग निदान का उचित परामर्श…
Read More
error: Content is protected !!