माहेश्वरी पावर कार्ड: उदयपुर के युवाओं की पहल अब पूरे प्रदेश में
—मयंक माहेश्वरी पावर कार्ड के प्रदेश संयोजक मनोनीत उदयपुर, 10 मार्च। उदयपुर के नगर माहेश्वरी युवा संगठन की अभिनव पहल ‘माहेश्वरी पावर कार्ड’ अब पूरे दक्षिणी राजस्थान माहेश्वरी समाज का अभिन्न हिस्सा बनेगा। यह निर्णय भीलवाड़ा में आयोजित दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन की चतुर्थ सत्र की कार्यसमिति एवं कार्यकारी मंडल की ऐतिहासिक बैठक में लिया गया। बैठक में उदयपुर से प्रदेश सहसचिव सौरभ लढ्ढा, प्रदेश कार्यकारी सदस्य यश असावा, सुदर्शन लढ्ढा, मयंक मूंदड़ा, जिलाध्यक्ष जितेश अजमेरा, जिला महामंत्री आशीष मूंदड़ा, नगर उपाध्यक्ष मयंक दिलीप मूंदड़ा समेत कई प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने माहेश्वरी पावर कार्ड की उपयोगिता और समाज…
