Year: 2025

फागोत्सव में बिखरे होली के रंग

फागोत्सव में बिखरे होली के रंग

उदयपुर। माहेश्वरी महिला गौरव द्वारा भव्य फागोत्सव समारोह आयेजित किया गय। जिसमें होली के रंगों की मस्ती दिखाई दी।यह आयोजन न केवल होली के पारंपरिक उल्लास को जीवंत कर रहा था, बल्कि महिलाओं की शक्ति, आत्मनिर्भरता और एकता का भी उत्सव बना। भजन मंडली द्वारा पारंपरिक फाग गीतों की शानदार प्रस्तुति ने सभी  का मन मोह लिया। क्लब संरक्षिका कौशल्या गट्टानी और जनक बांगड़ ने अपने अनुभव साझा कर नई पीढ़ी को सशक्त बननें की प्रेरणा दी। क्लब  अध्यक्ष  आशा  नारायणीवाल  ने समस्त महिला शक्ति का जोश से स्वागत किया। इस अवसर पर क्लब की सचिव सीमा लाहोटी ने बताया…
Read More
महावीर जयन्ती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय

महावीर जयन्ती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय

महावीर जैन जागृति परिषद की बैठक आयोजित उदयपुर। महावीर जैन जागृति परिषद की ओर से आज हिरणमगरी उप नगरीय क्षेत्र के सकल जैन समाज के विभिन्न संघो के अध्यक्ष-सचिवों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 10 अप्रेल को महावीर जन्म कलयाणक महोत्सव को सफल बनानें पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष डॉ.हिम्मतलाल वया ने की। मंत्री अरूण वया ने विभिन्न कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अलावा वर्षभर कार्यक्रमों के बारें विशेष परामर्श केन्द्र स्थापित करनें एवं तीन से चार बड़े कार्यक्रम आयोजित करनें की जानकारी दी। बैठक में सुशील…
Read More
सांसद डॉ मन्नालाल रावत दिल्ली में सांसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित

सांसद डॉ मन्नालाल रावत दिल्ली में सांसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित

उदयपुर। नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब के स्पीकर हॉल में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत को सांसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एआईएम्स परिवार, लातूर, महाराष्ट्र एवं सभ्यता अध्ययन केन्द्र, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एआईएम्स आइडल सम्मान समारोह एवं रक्तरंजित बांग्लादेश (मजहब, सत्ता और संघर्ष की कहानी) पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम में डॉ रावत को यह सम्मान प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ सत्यपालसिंह, पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार व कुलाधिपति गुरुकुल कांगडी ने अध्यक्षता की जबकि एयरवाइस मार्शल व पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एचपी…
Read More
लखारा समाज की महिलाओं का फाल्गुन महोत्सव

लखारा समाज की महिलाओं का फाल्गुन महोत्सव

उदयपुर। लखारा समाज मातृशक्ति का फाल्गुन महोत्सव रविवार को राजीव गांधी पार्क में धूमधाम से किया गया। शहरभर की महिलाएं फागणिया पहने शाम को पार्क पहुंची। हंसी ठिठोली के बीच महिलाओं ने गेम्स खेलें। इसके बाद रसिया के साथ खूब नाच गान किया। इस बीच रंगों और फूलों से होली खेली गई। आयोजन में सौ से अधिक समाज की महिलाओं ने शिरकत की।
Read More
मातृकुंडिया अखिल भारतीय दर्जी समाज के दो अध्यक्ष किये मनोनीत, गोठवाल बने उपाध्यक्ष 

मातृकुंडिया अखिल भारतीय दर्जी समाज के दो अध्यक्ष किये मनोनीत, गोठवाल बने उपाध्यक्ष 

फतहनगर। चितोड़गढ़ जिले के राशमी क्षेत्र मे मेवाड के हरिद्वार मातृकुंडिया मे अखिल भारतीय श्री विठ्ठलेश्वर नामदेव दर्जी समाज का रविवार को नामदेव धर्मशाला मे पंडित गोपाल शर्मा के द्वारा विधिवत रूप से संत नामदेव महाराज व विठ्ठलेश्वर भगवान की पूजा अर्चना की गयी इसके बाद नवनिर्मित हॉल का उद्घाटन  अध्यक्ष इन्द्रमल रुनवाल व सभा अध्यक्ष गोवर्धन तोलम्बिया एव कार्यकारिणी व समस्त दर्जी समाज के द्वारा किया गया साथ ही हॉल मे समाज बंधुओ ने मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया । दर्जी समाज के अध्यक्ष इन्द्रमल रुनवाल व समाज के सदस्यों ने भीलवाड़ा, चितोड़गढ़,अजमेर, राजसमंद, उदयपुर,प्रतापगढ़ सहित से आये…
Read More
राहगीरों को लूटने वाला लूट के माल सहित गिरफ्तार

राहगीरों को लूटने वाला लूट के माल सहित गिरफ्तार

उदयपुर, 10 मार्च: जिले की बाघपुरा थाना पुलिस ने राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश को लूट के माल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 8 मार्च को हरिश अहारी ने रिपोर्ट पेश की थी कि 6 मार्च की रात जब वह अपने गांव जैतावाडा जाने के लिए सीसारमा से एक मोटरसाइकिल से लिफ्ट लेकर जा रहा था, तभी मोटरसाइकिल के चालक ने पालियाखेडा के पास मोटरसाइकिल रोककर उसे जान से मारने की धमकी देकर उसका मोबाइल व जेब से 1700 रुपए लूट लिए। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बंशी पुत्र धर्मा निवासी पालियाखेडा थाना…
Read More
अवैध हुक्का बार पर छापा, संचालक गिरफ्तार

अवैध हुक्का बार पर छापा, संचालक गिरफ्तार

उदयपुर, 10 मार्च : डीएसटी और सूरजपोल थाना पुलिस ने अवैध हुक्का बार पर छापा मारकर उसके संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी विकास साहू (35) पुत्र देवीलाल साहू निवासी भूपालवाड़ी थाना धानमंडी अवैध रूप से दुर्गा नर्सरी रोड स्थित द क्रिस्टल कैफे एंड रेस्टोरेंट के नाम से हुक्का बार चला रहा था। छापे में पुलिस ने बार से 10 हुक्के, 9 बीयर की बोतलें, 2 शराब की बोतलें और हुक्के के फ्लेवर बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
Read More
उदयपुर में थाना डबोक व मावली पुलिस की कार्रवाई : अंतर-जिला लूट गैंग के 2 आरोपी व लूट का माल खरीदने वाले सुनार को किया गिरफ्तार

उदयपुर में थाना डबोक व मावली पुलिस की कार्रवाई : अंतर-जिला लूट गैंग के 2 आरोपी व लूट का माल खरीदने वाले सुनार को किया गिरफ्तार

• लूट व नकबजनी की 17 वारदातों का हुआ खुलासा • बेल पर थे बाहर और दे रहे थे लूट को अंजाम, इन पर लूट, नकबजनी, अपहरण एवं आर्म्स एक्ट के मुकदमे • बुजुर्गों को बनाते थे निशाना, पुलिस को देख पत्थर मार के पहाड़ी में भागने लगे लुटेरे, गिर के पैर में आयी चोट उदयपुर  10 मार्च। उदयपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतर-जिला लूट और नकबजन गैंग के दो सदस्यों प्रकाश मीणा पुत्र केसा (28) निवासी दोवड़ीसा सलूंबर एवं लख्मा उर्फ लक्ष्मण मीणा पुत्र पूनिया 25 निवासी बेडावल फला कावड़िया सलूंबर को गिरफ्तार किया है।…
Read More
भीलवाडा पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर को गन पॉइंट पर रख लूट की वारदात का किया खुलासा

भीलवाडा पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर को गन पॉइंट पर रख लूट की वारदात का किया खुलासा

उज्जैन से अजमेर के लिये टैक्सी बुक कर भीलवाडा बाईपास पर ड्राईवर को पिस्टल दिखा बंधक बना लूटे 7 हजार नकद, मोबाइल व स्कार्पियो • ड्राइवर के हाथ-पैर, मुंह बांध हाईवे पर झाड़ियां में फेंक कर भाग गए थे आरोपी • लूटी गई स्कार्पियो कार बरामद कर 4 आरोपी किये बापर्दा गिरफ्तार जयपुर 10 मार्च। भीलवाड़ा जिले की थाना पुर टीम ने डीएसटी व साइबर सेल की मदद से 10 दिन पहले हाईवे पर एक टैक्सी चालक को गन पॉइंट पर धमका कर ₹7000 नगद, मोबाइल एवं स्कॉर्पियो गाड़ी लूटने की घटना का खुलासा कर चार आरोपियों शैलेश भामरे पुत्र…
Read More
उदयपुर की सायरा थाना पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

उदयपुर की सायरा थाना पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

2 अभियुक्त गिरफ्तार : युवक की हत्या कर पैर काट दिए, 10 दिन बाद जंगल में मिला था शव उदयपुर  10 मार्च। उदयपुर जिले की थाना सायरा पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दो आरोपियों भुरा राम पुत्र लाला राम व नोजा राम पुत्र नैना राम निवासी खिचियों की वैरी, भानपुरा थाना सायरा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक की बेरहमी से हत्या की थी। पुलिस को 10 दिन बाद जंगल में लाश मिली थी जिसका एक पैर कटा हुआ था। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि 5 मार्च को खिचियो की वैरी, भानपुरा निवासी बाबुराम पुत्र काना…
Read More
error: Content is protected !!