Year: 2025

साइबर सुरक्षा आज की आवश्यकता पर सेमिनार आयोजित

साइबर सुरक्षा आज की आवश्यकता पर सेमिनार आयोजित

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर अचीवर्स स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अतुल्य श्री पंजाबी समाज के संयुक्त तत्वावधान मे के द्वारा आज हिरणमगरी स्थित ज्ञान मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइबर सिक्योरिटी पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य वक्ता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अशोक पनवा थे। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य छात्रों में साइबर सिक्योरिटी के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें साइबर अपराधों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। क्लब अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र बहल ने भी सेमिनार में अपने विचार साझा किए और छात्रों को साइबर सिक्योरिटी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने यह भी…
Read More
आग, पत्थर और टमाटर की अनोखी होली!

आग, पत्थर और टमाटर की अनोखी होली!

जहां जलते अंगारों पर चलते हैं लोग, पत्थर-टमाटरों से खेली जाती है राड़! जुगल कलाल डूंगरपुर, 11 मार्च : होली का पर्व देशभर में उल्लास और रंगों के साथ मनाया जाता है, लेकिन सागवाड़ा उपखंड क्षेत्र में यह त्योहार अपने अनूठे पारंपरिक आयोजनों के लिए प्रसिद्ध है। यहां होली का जश्न आठ दिन पहले ही शुरू हो जाता है और इसका उत्साह सप्ताहभर बाद भी बरकरार रहता है। सागवाड़ा की होली में परंपराओं का ऐसा संगम देखने को मिलता है, जो कहीं और दुर्लभ है। कोकापुर में दहकते अंगारों पर चलने की परंपरा, भीलूड़ा में पत्थरों की राड़, सागवाड़ा नगर…
Read More
देसी हथकड़ शराब परिवहन के दो प्रकरण दर्ज 

देसी हथकड़ शराब परिवहन के दो प्रकरण दर्ज 

खेरवाड़ा, तहसील नयागांव के पहाडा थाना क्षेत्र में हेड कांस्टेबल अजीत सिंह एवं जाब्ता द्वारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरा नला में गस्त के दौरान दिनेश पुत्र रूपा मीणा निवासी लक्ष्मणपुरा नला एवं प्रवीण पुत्र रुपा अहारी जाती मीणा निवासी लक्ष्मणपुरा नला द्वारा देसी हथकड़ शराब का अवैध रूप से अपने कब्जे में रखने एवं परिवहन करना पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किए गए। थाना अधिकारी उम्मेदी लाल ने बताया कि आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर सहायक उप निरीक्षक सोमालाल एवं कालू लाल द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। जलदाय विभाग ने पेयजल शुल्क के एक साथ 19 माह के…
Read More
पर्यटन के बाजार में पर्यावरण, इतिहास और शहर हो रहे हैं नीलाम, प्रकृति का विनाश हुआ तो कुछ नहीं बचेगा : विधायक

पर्यटन के बाजार में पर्यावरण, इतिहास और शहर हो रहे हैं नीलाम, प्रकृति का विनाश हुआ तो कुछ नहीं बचेगा : विधायक

नाथद्वारा, कुंभलगढ़, उदयपुर और माउंट आबू में पर्यटन विस्तार के नाम पर खत्म हो रहे जंगल :विधायक विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने विधानसभा में उठाया होटल और रिसॉर्ट के नाम पर जंगलों की कटाई का मुद्दा नाथद्वारा। माननीय नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने राजस्थान विधानसभा में पर्यटन को विस्तार देने के नाम पर जंगलों की अंधाधुन कटाई पर विधानसभा में गंभीर मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के नाम पर प्रकृति का विनाश किया जा रहा है। पर्यटन के बाजार में पर्यावरण, इतिहास और शहर नीलाम हो रहे हैं। सिद्धांतों को ताक पर रख…
Read More
राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने लोकसभा में पीएम किसान योजना के संतृप्ति अभियान को लेकर उठाया सवाल

राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने लोकसभा में पीएम किसान योजना के संतृप्ति अभियान को लेकर उठाया सवाल

राजसमंद : आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान राजसमंद की माननीय सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से "भारत सरकार द्वारा पीएम किसान योजनाओं से वंचित किसानों को शामिल करने के लिए चलाए जाने वाले संतृप्ति अभियान" के संबंध में प्रश्न पूछा। इस पर माननीय मंत्री जी ने जवाब देते हुए सदन को आश्वस्त किया कि सरकार ने पीएम किसान पोर्टल और मोबाइल ऐप विकसित किया है, जिससे लाभार्थियों को स्व-पंजीकरण की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही चेहरा पहचान आधारित ई-केवाईसी जैसी सेवाएं भी इस पोर्टल पर उपलब्ध हैं।…
Read More
दुकानों के समूहवार नीलामी पर कोर्ट का स्टे नही, भ्रामक अफवाहों से बचे- आबकारी आयुक्त

दुकानों के समूहवार नीलामी पर कोर्ट का स्टे नही, भ्रामक अफवाहों से बचे- आबकारी आयुक्त

राजस्थान आबकारी एवं मद्यसंयम नीति 2025-29 रिन्यूअल से शेष मदिरा दुकानों की ऑनलाईन समूहवार नीलामी उदयपुर, 11 मार्च। राजस्थान आबकारी एवं मद्यसंयम नीति वर्ष 2025-29 के तहत आबकारी विभाग द्वारा मदिरा दुकानों का बंदोबस्त पारदर्शिता व सरलीकृत व्यवस्वथा के साथ किया जा रहा है। प्रदेश में आबकारी विभाग द्वारा मदिरा दुकानों के नवीनीकरण की प्रक्रिया के तहत शेष रही मदिरा दुकानों की समूहवार नीलामी की ऑनलाईन प्रक्रिया मंगलवार को प्रारंभ हो गई है। उल्लेखनीय है कि समूहवार नीलामी के संबंध में हाईकोर्ट बैंच जयपुर में दायर याचिका पर न्यायालय ने स्टे नही दिया है अतः आवेदनकर्ता भ्रामक अफवाहों से बचते…
Read More
एमपीयूएटीः प्राकृतिक खेती के लाभप्रद माॅडल करने होंगे विकसित-डाॅ. मेहता

एमपीयूएटीः प्राकृतिक खेती के लाभप्रद माॅडल करने होंगे विकसित-डाॅ. मेहता

उदयपुर 11 मार्च, 2025। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के तत्वाधान में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित जैविक खेती पर अग्रिम संकाय प्रशिक्षण केन्द्र के अन्तर्गत 21 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘‘प्रकृति के साथ सामंजस्यः प्राकृतिक खेती में अनुसंधान और नवाचार’’ का समापन अनुसंधान निदेशालय, उदयपुर में पूर्व माननीय कुलपति, डाॅ. एस. एल. मेहता की अध्यक्षता में 11 मार्च, 2025 को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व कुलपति डाॅ. एस. एल. मेहता ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्राकृतिक कृषि को यदि हमें कृषकों के मध्य प्रचलित रूप में स्थापित करना है तो विश्वविद्यालय वैज्ञानिकों…
Read More
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से निःशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से निःशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर

उदयपुर, 11 मार्च। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी उदयपुर के प्रेसिडेंट एवं जिला कलेक्टर नमित मेहता के दिशा निर्देशन में सोसाइटी द्वारा आर्य समाज हिरण मगरी सेक्टर 4 के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर आर्य समाज भवन हिरण मगरी में आयोजित हुआ। शिविर संयोजक नरेंद्र प्रसाद माथुर ने बताया कि शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, मधुमेह एवं रक्तचाप परीक्षण, नेत्र परीक्षण, डेंटल चेक अप, बीएमआई परीक्षण नेचुरोपैथी एवं स्वास्थ्य संबंधित परामर्श, फिजियोथैरेपी सेवाएं, स्त्री रोग सेवाएं क्षेत्र विशेष के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की गई  । शिविर से 192 छात्राएं और 80 आमजन लाभान्वित हुए। आर्य समाज हिरण मगरी के प्रधान…
Read More
बिजली मित्र मोबाइल एप : डिजिटल इंडिया मिशन की मंशा का साकार रूप

बिजली मित्र मोबाइल एप : डिजिटल इंडिया मिशन की मंशा का साकार रूप

आमजन को अपने स्मार्टफोन पर मिल रही है विद्युत निगम की सेवाएं उदयपुर, 11 मार्च। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की डिजिटल इंडिया मिशन की मंशा को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ’बिजली मित्र’ मोबाइल एप लॉन्च किया है। यह मोबाइल एप उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित विभिन्न सेवाओं का लाभ डिजिटल माध्यम से प्रदान करता है, जिससे सेवाओं में पारदर्शिता और सुलभता बढ़ी है। यह एंड्रॉयड मोबाइल एप प्ले स्टोर पर निःशुल्क उपलब्ध है। बिजली मित्र एप…
Read More
विकसित भारत युवा संसद में सपनों का भारत गढ़ेंगे युवा

विकसित भारत युवा संसद में सपनों का भारत गढ़ेंगे युवा

-पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 16 मार्च -उदयपुर, सलूम्बर और राजसमंद के युवाओं को मिलेगा विधानसभा में बोलने का मौका उदयपुर, 11 मार्च। भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय की ओर से विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को जिला कलक्टर नमित मेहता और पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने विकसित भारत युवा संसद पोस्टर का विमोचन किया। एमजी कॉलेज एनएसएस प्रभारी और युवा संसद की संयोजक डॉ सुनीता आर्य और डॉ सावित्री पाटीदार भी उपस्थित थीं। डॉ आर्य ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है और अब तक…
Read More
error: Content is protected !!