खमनोर में तहसील भवन का लोकार्पण कर मचींद में सीएचसी का किया निरीक्षण
हर जन के कल्याण को लेकर समर्पित है सरकार : विधायक श्री मेवाड़ नाथद्वारा, 2 अप्रैल। विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर आमजन को सौगातें दीं, साथ ही जन समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। विधायक ने सुबह खमनोर में नवनिर्मित तहसील कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके पश्चात कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित कर मचींद सीएचसी का निरीक्षण किया और यहाँ भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। ग्राम उनवास में सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। टांटोल में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन कर समापन किया। कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता,…
