श्री श्याम महोत्सव की प्रचार सामग्री का विमोचन, बोहरा गणेशजी को न्योता देकर किया हाईटेक प्रचार का आगाज
उदयपुर में 8 से 10 मई तक श्री श्याम महोत्सव, पहली बार निशान यात्रा उदयपुर, 4 अप्रैल। श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट उदयपुर द्वारा 8 से 10 मई तक फतेह स्कूल प्रांगण में आयोजित श्री श्याम महोत्सव की प्रचार सामग्री का विमोचन गुरुवार को बोहरा गणेशजी मंदिर में प्रथम पूज्य गजानंद के समक्ष किया गया। ट्रस्टियों की मौजूदगी में इस संध्या की प्रचार सामग्री बैनर, स्टीकर, फोल्डर, आमंत्रण पत्र आदि सामग्री का विमोचन किया गया। प्रथम पूज्य पार्वती नंदन श्री बोहरा गणेशजी के मंदिर में पूर्ण विधि विधान से नेकचार कर उन्हें प्रथम मेहमान के रूप में ’’कीर्तन की…
