Year: 2025

आर्थिक कमजोर वर्ग को मिलेगा सस्ती ब्याज दर पर ऋण

आर्थिक कमजोर वर्ग को मिलेगा सस्ती ब्याज दर पर ऋण

अनुजा निगम ने मांगे आवेदन उदयपुर, 7 अप्रैल। राजस्थान अन्य पिछडा वर्ग वित्त एवं विकास सहकारी निगम द्वारा आर्थिक कमजोर वर्ग ईडब्ल्यूएस को ब्याज सहाय सब्सिडी योजनान्तर्गत ऋण स्वीकृति किया जाएगा। अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक मान्धातासिंह ने बताया कि योजनान्तर्गत आवेदन पत्र 8 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक जिला परिषद परिसर के कमरा नंबर 103 में संचालित अनुजा निगम कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। ब्याज सहाय अनुदान योजना के तहत अब सिर्फ 5 से 6 प्रतिषत ब्याज दर पर 1.25 लाख से 15 लाख रूपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। 18 से 60 वर्ष आयु…
Read More
डी पी एस, उदयपुर के छात्रों की एस ओ एफ में अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर विशेष उपलब्धि

डी पी एस, उदयपुर के छात्रों की एस ओ एफ में अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर विशेष उपलब्धि

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड के सेकंड लेवल की परीक्षा में अपनी एकेडमिक प्रतिभा, अध्ययन के प्रति लगन व निष्ठा का परिचय देते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सफलता अर्जित की है। कक्षा 7 की रितिशा जैन ने इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड के सेकंड लेवल में इंटरनेशनल रैंक तीन प्राप्त की है। इस उपलब्धि के लिए उसे 10,000 का नकद पुरस्कार, इंटरनेशनल कांस्य पदक, सर्टिफिकेट ऑफ आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस प्रदान किया गया है। कक्षा 7 के रेयांश जैन ने इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड के सेकंड लेवल में इंटरनेशनल रैंक 8 प्राप्त की है। उसे…
Read More
मेवाड़ टूरिज़्म कप में पहली बार हुए दो फाइनल

मेवाड़ टूरिज़्म कप में पहली बार हुए दो फाइनल

ताज ने उदय विलास को और मेवाड़ टूरिज़्म क्लब ने आरटीसी को हराकर खिताब पर किया कब्जा उदयपुर। मेवाड़ टूरिज्म कप 2025 के दो फाइनल मुकाबलों में दी ताज होटल ने होटल उदय विलास को 89 रनों से हराकर और दूसरे फाइनल में मेवाड़ टूरिज़्म क्लब ने आरटीसी को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराकर खिताब पर कब्ज़ा किया। पहली बार मेवाड़ टूरिज़्म कप के दो खिताब होटल्स और नॉन होटल्स के बीच हुए। वुडनस्ट्रीट द्वारा प्रस्तुत मेवाड़ टूरिज़्म कप 2025 के पहले मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दी ताज होटल की टीम ने निर्धारित 20…
Read More
चार दिवसीय महावीर जयन्ती कार्यक्रमों की श्रृंखला में सेटेलाईट हॉस्पीटल में किया फल वितरण

चार दिवसीय महावीर जयन्ती कार्यक्रमों की श्रृंखला में सेटेलाईट हॉस्पीटल में किया फल वितरण

उदयपुर। महावीर जैन जागृति परिषद् उपनगरीय क्षेत्र हिरण मगरी द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अन्तर्गत चार दिवसीय कार्यक्रम की श्रृंखला का शुभारंभ आज सेवा कार्य से किया गया। परिषद् द्वारा प्रथम दिन आज सैटेलाईट हॉस्पीटल में फल वितरण किया गया व अपना घर गौशाला परशुराम चौराया गायरियावास में गायो को चारा वितरण किया गया। इस अवसर पर कोर कमेटी के सदस्य डॉ. हिम्मत लाल वया, अरूण बया, दिनेश नन्दावत, राजेन्द्र डांगा, आर.सी. मेहता, सुशील जी बांठिया, राजेन्द्र अखावत, हेमन्त पामेचा व पूर्व मंत्री अखिल साधुमार्गीय जैन संघ उदयपुर के पारसमल डांगा, महावीर समिति अध्यक्ष हिम्मत दक, मंत्री कमलेश सामर,…
Read More
बिज़नेस सर्कल इंडिया द्वारा “फायर इंश्योरेंस” पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन 11 को अशोका पैलेस में : मुकेश माधवानी 

बिज़नेस सर्कल इंडिया द्वारा “फायर इंश्योरेंस” पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन 11 को अशोका पैलेस में : मुकेश माधवानी 

उदयपुर.  बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की बिज़नेस सर्कल इंडिया और (BCI) फिनब्रेला के संयुक्त तत्वावधान में 'अपने व्यवसाय और घर की सुरक्षा के लिए फायर इंश्योरेंस को समझें' विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन 11 अप्रैल 2025 को मधुश्री ऑडिटोरियम, अशोका पैलेस, शोभागपुरा 100 फीट रोड, उदयपुर में शाम 4:30 से 6 बजे तक होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता फिनब्रेला के संस्थापक देवेंद्र सिंह करीर होंगे, जो फायर इंश्योरेंस और फाइनेंशियल प्लानिंग के क्षेत्र में गहरी समझ रखते हैं। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में प्रमोद गुप्ता भी उपस्थित रहेंगे, जो पिछले दो दशकों से बीमा…
Read More
उदयपुर में थाना सायरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

उदयपुर में थाना सायरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

536 किलोग्राम डोडा चूरा, 2.920 किलोग्राम अफीम व एक स्कॉर्पिंयो जब्त उदयपुर  6 अप्रैल। उदयपुर जिले में थाना सायरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई कर 536 किलोग्राम डोडा चूरा, 2.920 किलोग्राम अफीम व एक स्कॉर्पिंयो जब्त की है। एसपी योगेश गोयल द्वारा अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाडा व वृताधिकारी गिर्वा सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन एवं थानाधिकारी सायरा प्रवीण जुगतावत मय टीम द्वारा शनिवार को झाला छतरी, रणकपुर घाट पर नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गुजरात पासिंग एक सफेद रंग…
Read More
बांसवाड़ा में महिला थाना पुलिस की कार्रवाई : 15,000 हजार रूपये ईनामी गिरफ्तार

बांसवाड़ा में महिला थाना पुलिस की कार्रवाई : 15,000 हजार रूपये ईनामी गिरफ्तार

* महिला का अपहरण कर बंधक बना लम्बे समय तक दुष्कर्म का है आरोपी, 06 साल से था वांछित जयपुर 6 अप्रैल। बांसवाड़ा जिले की महिला थाना पुलिस ने एक महिला का अपहरण कर बंधक बना लंबे समय तक दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी कृष्णा उर्फ दिनेश उर्फ कतल सिंघाड़ा पुत्र चतरा (29) निवासी सिंघाडो का पाडला थाना अरथुना जिला बांसवाड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी 6 साल से फरार चल रहा था। बांसवाड़ा एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि आरोपी कृष्णा उर्फ दिनेश उर्फ कतल के विरुद्ध वर्ष 2019 में एक महिला का अपहरण कर लंबे समय…
Read More
भव्यता, श्रद्धा और उल्लास के साथ आलोक संस्थान स्थित श्रीराम मंदिर में मनाया गया राम नवमी उत्सव

भव्यता, श्रद्धा और उल्लास के साथ आलोक संस्थान स्थित श्रीराम मंदिर में मनाया गया राम नवमी उत्सव

उदयपुर, 17 अप्रैल: अयोध्या धाम की तर्ज पर आलोक संस्थान स्थित श्रीराम मंदिर में इस वर्ष राम नवमी का पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस उत्सव में प्रातःकाल से ही भक्तों का तांता लग गया। मंदिर परिसर राम भक्ति में सराबोर हो गया। सुबह 10 बजे से पंडित अजय शास्त्री के सान्निध्य में सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्ति रस से ओतप्रोत संगीत और स्तुति के वातावरण में पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के पावन क्षण…
Read More
रामनवमी पर विशाल शोभायात्रा निकाली : हजारे श्रद्धालु उमड़े

रामनवमी पर विशाल शोभायात्रा निकाली : हजारे श्रद्धालु उमड़े

शनिवार देर रात भव्य भजन संध्या का हुआ आयोजन              खेरवाड़ा, समीपवर्ती गांव करावाड़ा, डेचरा, गोडवा,आड़ीवली, पहाड़ा, सरेरा, घाटी, थाना,नगर, डेरी, महुड़ी आदि रामराज परिवार के सानिध्य में प्रति वर्ष के अनुसार गौरवमयी परंपरा के अनुरूप विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें कई झांकियां सुसज्जित रहीं। शोभायात्रा मार्ग पूर्णतया भगवा मय नजर आया तो युवाओं ने जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान कर दिया। सर्व सम्प्रदाय के राष्ट्रीय प्रवक्ता संत गुलाबदास महाराज के निर्देशन एवं नेतृत्व में शोभायात्रा ने गांव करावाड़ा के बाबा रामदेवजी मंदिर से प्रातः नौ बजे आशापुरा माताजी मंदिर डेचरा के लिए प्रस्थान किया।…
Read More
आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज 

आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज 

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के पहाड़ा थाना क्षेत्र में सहायक उप निरीक्षक सोमा लाल द्वारा थाना क्षेत्र में गस्त के दौरान शनिवार देर शाम फुटाला क्षेत्र में कैलाश पुत्र मोतीलाल परमार जाती मीणा निवासी फुटाला द्वारा प्लास्टिक के जरीकेन में अवैध रूप से देसी हथकड़ शराब को अपने कब्जे में रखते हुए परिवहन करना पाया जाने पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। थाना अधिकारी उम्मेदी लाल ने बताया कि हेड कांस्टेबल अजीत सिंह द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
Read More
error: Content is protected !!