ठगी पीड़ित जमा कर्ता परिवार की प्रदर्शन करने की तैयारी बैठक
प्रतीक जैन खेरवाड़ा,ठगी पीड़ित जमा कर्ता परिवार उदयपुर की ऋषभदेव,खेरवाड़ा, नयागांव तहसीलों की संयुक्त बैठक शासन प्रशासन को चेतावनी प्रदर्शन हेतु 9 अप्रैल 2025 की तैयारी के लिए संपन्न हुई! ठगी पीडीत जमा कर्ता परिवार के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज राजपुरोहित एवं प्रदेश महासचिव बंशीलाल मीणा ने बताया कि विगत 1 सितंबर 2024 से लगातार असहयोग आंदोलन शासन प्रशासन के खिलाफ बड्स एक्ट 2019 के अनुपालना नहीं करने से पूरे भारतवर्ष में प्रत्येक उपखंड एवं जिला स्तर पर पूरे भारतवर्ष में 500 से अधिक स्थानों पर 42 करोड़ से भी ज्यादा ठगी पीड़ित जमा कर्ताओ के भुगतान के लिए आंदोलन जारी…
