Year: 2025

राज्यपाल से राजस्थान के जनजाति क्षेत्र में पेसा एक्ट व सामुदायिक वन अधिकार हेतु की चर्चा

राज्यपाल से राजस्थान के जनजाति क्षेत्र में पेसा एक्ट व सामुदायिक वन अधिकार हेतु की चर्चा

जयपुर, आज दिनांक 6 अप्रैल को अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के प्रतिनिधि मंडल ने राजस्थान के राज्यपाल माननीय हरीभाऊ बागडे से मिलकर राजस्थान में जनजाति क्षेत्र के अनेक विषयों पर चर्चा की जिसमें राजस्थान में पेसा एक्ट एवं सामुदायिक वन अधिकार का समग्र लाभ जनजाति समाज को किस प्रकार मिले इसके विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर सुझाव दिए प्रतिनिधि मंडल में कल्याण आश्रम के कार्यकारिणी सदस्य गिरीश कुबेर, कल्याण आश्रम के हित रक्षा प्रमुख संजय कुलकर्णी, राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के अध्यक्ष थावरचंद डामोर एवं राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश कुलमी रहे।
Read More
विश्व नवकार महामंत्र दिवस कल, आयोजनों को लेकर बैठक में तैयारियां को दिया अंतिम रूप

विश्व नवकार महामंत्र दिवस कल, आयोजनों को लेकर बैठक में तैयारियां को दिया अंतिम रूप

- 9 अप्रैल को सुबह 8 बजे विद्या निकेतन स्कूल ग्राउंड में होगा आयोजन - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी दिल्ली में इस आयोजन में होंगे शामिल उदयपुर, 7 अप्रैल। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन की ओर से 9 अप्रैल को संपूर्ण विश्व में 100 से अधिक देशों और 6 हजार से अधिक स्थानों पर नवकार महामंत्र का जाप एक नियत समय पर प्रात: 8.1 बजे से   9.36 बजे तक होगा जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई गणमान्य लोग इस आयोजन में शामिल होंगे। उदयपुर जीतो चेप्टर अध्यक्ष यशवंत आंचलिया ने बताया कि उदयपुर में विश्व नवकार महामंत्र दिवस…
Read More
10 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ अनुष्ठान का हुआ समापन

10 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ अनुष्ठान का हुआ समापन

उदयपुर 07 अप्रेल / श्रीमहालक्ष्मी मंदिर आश्रम, लकड़वास, उदयपुर चैत्र माह के नववर्ष प्रतिपदा से महानवरात्रि के 10 दिवसीय कार्यक्रम में श्री शतचंडी महायज्ञ अनुष्ठान पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ।   पीठाधीश्वर महंत श्री श्री 1008 श्री किशोर दास जी महाराज के निर्देशन में चल रहे इस महायज्ञ अनुष्ठान को करने के लिए भीलवाड़ा एवं उज्जैन के श्रेष्ठ 11 विद्वान पण्डित बुलाये गये, जिन्होंने 10 दिन तक श्रीदुर्गा सप्तशती, श्रीसूक्तम के 16000 जाप के साथ अनुष्ठान को सम्पन्न करवाया। मुख्य सेवादार योगाचार्य एडवोकेट उदयसिंह देवड़ा ने बताया कि इस दस दिवसीय आयोजन में बड़े बड़े सन्तो का आगमन हुआ और…
Read More
उदयपुर के आर्किटेक्ट सुनील लड्ढा को मिला  अंतरराष्ट्रीय सम्मान

उदयपुर के आर्किटेक्ट सुनील लड्ढा को मिला  अंतरराष्ट्रीय सम्मान

लंदन के हाउस ऑफ कॉमन्स में मिला गौरव उदयपुर, 7 अप्रैल। शहर के ख्यातनाम आर्किटेक्ट और स्केच आर्टिस्ट सुनील एस लड्ढा को विविध क्षेत्रों में दी गई उल्लेखनीय सेवाओं और नवाचारों के लिए लंदन में अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र (यूएन) अंतर्राष्ट्रीय विवेक दिवस के मौके पर ब्रिटिश संसद हाउस ऑफ कॉमन्स में आयोजित समारोह में सुनील लड्ढा को 'ग्लोबल यूथ आइकन फ़ॉर पीस' अवार्ड से सम्मानित किया गया । लड्ढा को यह सम्मान वास्तुकला के क्षेत्र में नवाचारों के माध्यम से देश-विदेश में विशिष्ट-अतिविशिष्ट संरचनाओं के निर्माण,…
Read More
नांदेश्वर महादेव में प्राण प्रतिष्ठा और पंचकुंड महायज्ञ 10 से, गणमान्य अतिथियों को दिए जा रहे हैं निमंत्रण

नांदेश्वर महादेव में प्राण प्रतिष्ठा और पंचकुंड महायज्ञ 10 से, गणमान्य अतिथियों को दिए जा रहे हैं निमंत्रण

उदयपुर: नांदेश्वर महादेव में 10 से 14 अप्रैल तक आयोजित होने वाले दत्तात्रेय भगवान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं पंचकुंड महायज्ञ के लिए गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया जा रहा है। समाजसेवी गुणवत सिंह कोठारी ने बताया आयोजन के लिए प्रमुख उद्योगपति जेपी अग्रवाल को आमंत्रित किया गया। अग्रवाल ने कार्यक्रम में आने की सहर्ष स्वीकृति दी। आयोजन के तहत 10 अप्रैल को जल कलश यात्रा, मंडप प्रवेश, गणपति स्थापना, देव स्थापना और अग्नि स्थापना होगी। 11 अप्रैल को स्थापित देव पूजन और हवन, 12 अप्रैल को रुद्र यज्ञ, मूर्ति न्यास और जलाधिवास, 13 अप्रैल को चंडी यज्ञ, तथा 14 अप्रैल…
Read More
जज्बा वीरा ने सेटेलाईट हॉस्पीटल अम्बामाता में बांटे बेबी किट

जज्बा वीरा ने सेटेलाईट हॉस्पीटल अम्बामाता में बांटे बेबी किट

उदयपुर, 7 अप्रेल। महावीर इंटरनेशनल  के केन्द्र जज्बा वीरा द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत सोमवार को केन्द्र द्वारा श्री सुंदर सिंह भंडारी सेटेलाईट चिकित्सालय अम्बामाता में बेबी किट का वितरण किया गया। केन्द्र अध्यक्ष डॉ. हंसा हिंगड़ ने बताया कि केन्द्र द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्पों की श्रृंखला में सोमवार को 38 वें सेवा कार्य हेतु केन्द्र की सदस्याओं द्वारा अम्बामाता स्थित श्री सुंदर सिंह भंडारी सेटेलाईट चिकित्सालय में 30 बेबी किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय की डॉ. नाजिमा, डॉ. सुनील, चिकित्सालय के मुख्य मेल अधीक्षक ओम बोस सहित केन्द्र की सचिव…
Read More
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीका राम जुली का डबोक एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा स्वागत किया गया

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीका राम जुली का डबोक एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा स्वागत किया गया

उदयपुर। 07 अप्रैल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीका राम जुली का डबोक एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा स्वागत किया गया। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि आज प्रातः डबोक एयरपोर्ट पर आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीका राम जुली का उदयपुर देहात कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा जिलाध्यक्ष कचरू लाल चौधरी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, प्रदेश कांग्रेस सदस्य परमानन्द मेहता , उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, पीसीसी…
Read More
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विभिन्न प्रतियोगियों का आयोजन 

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विभिन्न प्रतियोगियों का आयोजन 

प्रतीक जैन खेरवाड़ा,अर्पण सेवा संस्थान एवं एस.बी.आई. फाउंडेशन द्वारा संचालित ग्राम सेवा परियोजना के अंतर्गत ग्राम सेवा केन्द्र असारीवाडा में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय असारीवाडा के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। संस्थान द्वारा संगोष्ठी कार्यक्रम, चार्ट प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, संवाद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया तथा प्रथम , द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कुल 47 छात्रो की स्वास्थ्य जाँच करके निःशुल्क दवाईयाँ वितरित की गई। संस्थान की और से परियोजना प्रबंधक मुकेश मीणा द्वारा बेहतर स्वास्थ्य संबंधी…
Read More
 विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूक रहने की अपील

 विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूक रहने की अपील

प्रतीक जैन खेरवाड़ा,विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रोके जा सकने वाली मातृ एवं नवजात मृत्यु को समाप्त करने तथा महिलाओं के दीर्घकालिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए इस वर्ष स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य को थीम घोषित किया है। बीसीएमओ डॉ अरुण मीणा ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस लोगों की सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। यह दिन हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। उन्होंने कहा इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य पर आधारित है। इस साल की थीम है हेल्दी बिगिनिंग्स, होपफुल फ्यूचर्स। इसका…
Read More
स्वास्थ के प्रति रहे जागरूक, योग को बनाये जीवन का हिस्सा – प्रो. सारंगदेवोत

स्वास्थ के प्रति रहे जागरूक, योग को बनाये जीवन का हिस्सा – प्रो. सारंगदेवोत

विद्यापीठ - विश्व स्वास्थ दिवस पर चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन उदयपुर 07 अप्रेल / विश्व स्वास्थ दिवस पर जनार्दन राय नगर राजस्थान विद्यापीठ के संघटक होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से लोकमान्य तिलक शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जांच प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सरोज गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा…
Read More
error: Content is protected !!