आर्थिक कमजोर वर्ग को मिलेगा सस्ती ब्याज दर पर ऋण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

अनुजा निगम ने मांगे आवेदन
उदयपुर, 7 अप्रैल। राजस्थान अन्य पिछडा वर्ग वित्त एवं विकास सहकारी निगम द्वारा आर्थिक कमजोर वर्ग ईडब्ल्यूएस को ब्याज सहाय सब्सिडी योजनान्तर्गत ऋण स्वीकृति किया जाएगा। अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक मान्धातासिंह ने बताया कि योजनान्तर्गत आवेदन पत्र 8 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक जिला परिषद परिसर के कमरा नंबर 103 में संचालित अनुजा निगम कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। ब्याज सहाय अनुदान योजना के तहत अब सिर्फ 5 से 6 प्रतिषत ब्याज दर पर 1.25 लाख से 15 लाख रूपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आर्थिक कमजोर वर्ग प्रमाण पत्र की प्रति, नोटरी पब्लिक से सत्यापित 50(पचास) रूपये के स्टाम्प पर शपथ पत्र, राशन कार्ड की प्रति, आधार कार्ड की प्रति, जनआधार कार्ड की प्रति तथा मूल निवास प्रमाण पत्र की प्रति संलग्न करनी होगी।

सप्तम् पोषण पखवाड़ा 8 अप्रेल से
विविध जागरूकता गतिविधियां होंगी
उदयपुर, 7 अप्रेल। भारत सरकार के निर्देषानुसार सातवां पोषण पखवाड़ा 8 से 22 अप्रेल तक मनाया जाएगा। पोषण पखवाड़े के तहत उदयपुर जिले में जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देषन में सभी संबद्ध विभागों के समन्वय से विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
जिला परिषद की मुख्य कार्यवाही अधिकारी रिया डाबी ने बताया कि पोषण पखवाड़े के तहत भारत सरकार की ओर से निर्धारित चार प्रमुख थीम जीवन के पहले 1000 दिनों पर ध्यान केंद्रित करने, पोषण टेªकर में लाभार्थी मॉड्यूल का लोकप्रियकरण, सीएमएएम मॉड्यूल के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन तथा बच्चों में मोटपे से निपटने के लिए स्वस्थ जीवन शैली पर आधारित जागरूकता गतिविधियां होंगी।
सीईओ ने बताया कि 8 अप्रेल को उद्घाटन समारोह, साइकिल रैली, प्रभात फेरी, नारा लेखन, विषेष सुपोषण दिवस आयोजन, 9 अप्रेल को गृह भ्रमण, 10 अप्रेल को गर्भवती माताओं और षिषुओं की एंथ्रोपोमेट्रिक माप व स्वस्थ षिषु प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 11 एवं 12 अप्रेल को कुपोषण प्रबंधन अभियान, 14 एवं 15 अप्रेल को सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान, 16 अप्रेल को आंगनवाड़ी केंद्रों व विद्यालयों में पोषण जागरूकता सत्र होंगे। 17 अप्रेल को ऑनलाइन वेबीनार, 18 अप्रेल को पंजीकरण अभियान, 19 को मीडिया जागरूकता अभियान, 21 को पोषण संवाद तथा 22 अप्रेल को विषेष जन स्वास्थ्य दिवस आयोजन तथा समापन समारोह होंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!