17 वर्षीया किशोरी लापता, पुलिस ने जारी किया सर्च अलर्ट
उदयपुर, 11 मई : शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के भोईयों की पंचोली से 17 वर्षीय किशोरी के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस के अनुसार दिव्या भोई पुत्री गंगाराम भोई 10 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की रिपोर्ट पर प्रतापनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने दिव्या की पहचान जारी करते हुए आमजन से सहयोग की अपील की है। दिव्या की उम्र 17 वर्ष 6 माह है, रंग सावला, कद लगभग 4 फीट 5 इंच है। वह पीले रंग की टी-शर्ट और काली जींस पहने हुए…
