उदयपुर में प्राकृत विद्या शिक्षण शिविर का 18 मंदिरों में भव्य शुभारंभ
उदयपुर। प्राकृत भाषा विकास फाउंडेशन एवं अखिल भारतीय दिगंबर जैन शास्त्री परिषद के तत्वावधान में प्राकृताचार्य सुनील सागर महाराज के आशीर्वाद एवं निर्देशन में उदयपुर संभाग के विभिन्न मंदिरों में प्राकृत विद्या शिक्षण शिविर का हर्षाेल्लास के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। शिविर संयोजक रितेश जैन ने बताया कि शिविर में सभी समाजजनो के लिए बाहर से पधारे विद्वानों द्वारा प्राकृत भाषा का प्रारंभिक ज्ञान,जैन संस्कार एवं प्राकृत के नीति ग्रंथों आदि का शिक्षण कराया जा रहा है जिसमें 1200 शिविरार्थी अत्यंत उत्साहपूर्वक प्राकृत भाषा का ज्ञानार्जन कर रहे हैं। शिविर के आयोजन मे निदेशक डॉ उदयचंद जैन,डॉ ज्योतिबाबू जैन,राष्ट्रीय संयोजक…
