राजसमंद : शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्यवाही
पिछले चार माह में 65 खाद्य पदार्थो के नमुने लिये राजसमंद, 12 मई। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत पिछले चार माह में 65 नमुने लिये गये प्राप्त 36 नमुनो की जांच रिपोर्ट में से 6 नमुने अमानक पाये गये। यह जानकारी सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने दी। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व मंे जिले में संचालित अभियान में जिले के विभिन्न खाद्य कारोबारीयांे एवं प्रतिष्ठानो पर जांच हेतु 65 नमुने लिये गये प्राप्त 36 नमुनो में से दरीबा चौराहा स्थित मेसर्स ओम गुरू कृपा डेयरी से मिक्स मिल्क, आमेट…
