Year: 2025

वैलेंट हॉस्पिटल में निशुल्क कैंप का सफल आयोजन संपन्न

वैलेंट हॉस्पिटल में निशुल्क कैंप का सफल आयोजन संपन्न

उदयपुर : शोभागपुरा स्थित वैलेंट हॉस्पिटल में शनिवार और रविवार को आयोजित निशुल्क चेकअप कैंप का सफल आयोजन संपन्न हुआ। वैलेंट हॉस्पिटल के डॉक्टर हेमंत खज्जा ने बताया कि हॉस्पिटल में एडवांस रोबोटिक और लेजर सर्जरी की सुविधा एवं उच्च स्तरीय ग्लास मॉड्यूलर ऑपरेशन थिडीटर स्थापित है। अहमदाबाद के प्रमुख हॉस्पिटल में से एक हेल्थ वन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ अनुभवी डॉक्टर हर सप्ताह नियमित ओपीडी और सर्जरी के लिए उदयपुर विजिट करते हैं  । उद्यान एवं विकास समन्वय समिति उदयपुर एवं मोती मंगरी, लायन्स क्लब और रोटरी क्लब अशोका के सहयोग से आयोजन इस कैंप में आने वाले रोगियों…
Read More
बांसवाड़ा : तपोभूमि लालीवाव मठ में गुरुपूर्णिमा 4 दिवसीय महोत्सव शुरू

बांसवाड़ा : तपोभूमि लालीवाव मठ में गुरुपूर्णिमा 4 दिवसीय महोत्सव शुरू

मांगलिक अनुष्ठानों एवं पूजा-अर्चना के बाद ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा का श्रीगणेश, कथावाचक पं. गणेशजी महाराज के श्रीमुख से कथा अमृत वृष्टि, भक्तों से कहा - अनन्य भाव एवं सम्पूर्ण समर्पण से पाएं भगवद्भक्ति का आश्रय बांसवाड़ा, 7 जुलाई/प्राचीनतम सिद्ध तपोभूमि लालीवाव मठ में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय महोत्सव सोमवार से शुरू हुआ। इसके अन्तर्गत श्रीकृष्ण भक्त नरसी मेहता के जीवनचरित्र पर आधारित कथा ‘नानी बाई रो मायरो’ का शुभारंभ हुआ। लालीवाव मठ के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर श्रीमहंत हरिओमदासजी महाराज के  मठ के प्रधान देवता भगवान श्रीपद्मनाभ भगवान सहित विभिन्न श्रीविग्रहों की पूजा-अर्चना तथा मठ के पूर्ववर्ती महन्तों की प्रतिमाओं…
Read More
ऐश्वर्या कॉलेज को मिला सम्मान

ऐश्वर्या कॉलेज को मिला सम्मान

उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज को शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर वारसिंह रहे। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रितु पालीवाल ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में ऐश्वर्या कॉलेज के स्टाफ  सोनम मित्तल, समाराम देवासी और शमील शेख को भी प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के उपनिदेशक पवन अमरावत,आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. भूपेंद्र कुमार…
Read More
पंडित जगन्नाथ प्रसाद स्मृति मंच एवं संगीत नाट्य निकेतन द्वारा संगीत मूर्ति ” एवं “गुरुपूर्णिमा उत्सव” 10 को

पंडित जगन्नाथ प्रसाद स्मृति मंच एवं संगीत नाट्य निकेतन द्वारा संगीत मूर्ति ” एवं “गुरुपूर्णिमा उत्सव” 10 को

उदयपुर। पंडित जगन्नाथ प्रसाद स्मृति मंच एवं संगीत नाट्य निकेतन द्वारा संगीत मूर्ति एवं गुरुपूर्णिमा उत्सव 10 जुलाई को भूपालपुरा स्थित संगीत नाट्य निकेतन के धीरज मुर्डिया स्मृति सभागार में आयोजित किया जायेगा। शिखा बहल ने बताया कि इस अवसर पर नवोदित कलाकार सुश्री अर्पिता शर्मा कथक, बांसुरी पर सुश्री सलोनी टांक की जुगलबंदी,सितार पर नवोदित कलाकार विपिन सोनी प्रस्तुति देंगे।  समारोह के मुख्य कलाकार पंकज राव द्वारा शास्त्रीय गायन प्रसतुति किया जायेगा। साथ में  हारमोनियम पर निषाद किशोर पांडे,तबला पर भव्यन खोखावत संगत करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मावली के पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी,विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ संगीतज्ञ पं. रामकृष्ण…
Read More
“ज़िंदगी से प्यार-डिप्रेशन से लड़ाई“ः उदयपुर में युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित विशेष सेमिनार आयोजित

“ज़िंदगी से प्यार-डिप्रेशन से लड़ाई“ः उदयपुर में युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित विशेष सेमिनार आयोजित

उदयपुर 7 जुलाई। द जील मार्शल आर्ट एण्ड फिटनेस पॉइन्ट की ओर से सवीना में यूथ मेन्टल हेल्थ मेटर्स थीम के तहत आज एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य, डिप्रेशन और आत्महत्या रोकथाम जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। सेमिनार में बड़ी संख्या में युवा, अभिभावक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यक्रम की प्रमुख वक्ता क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट व हिप्नोथेरेपिस्ट डॉ. कविता जैन थी। इस अवसर पर माइंडसेट और पीक परफॉर्मेंस कोच सिद्धार्थ टाया ने भी युवाओं को प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में डॉ. कविता…
Read More
अणुव्रत समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता शिविर आयोजित

अणुव्रत समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता शिविर आयोजित

उदयपुर। अणुव्रत समिति उदयपुर एवं अग्रवाल वैष्णव समाज के संयुक्त तत्वाधान में अणुव्रत समिति द्वारा किए जा रहे “पर्यावरण संरक्षण“ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति अध्यक्ष प्रणिता तलेसरा ने पर्यावरण जागरूकता शिविर में वीडियो, ई पत्रिका के माध्यम से बच्चों में सेव ट्री सेव इलेक्ट्रिसिटी, वाटर वाटर्स ,सेव अर्थ के बारें में जानकारी दी। स्कूल में प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को क्रिएटिविटी डेवलपमेंट करने के लिये जागरूक किया। पर्यावरण संरक्षण का महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण कैसे किया जाता है उसके बारे में बताया गया उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता…
Read More
रोटरी क्लब उद्यम ने किया सम्मान समारोह आयोजित

रोटरी क्लब उद्यम ने किया सम्मान समारोह आयोजित

प्रज्ञा-बेहतर स्वास्थ्य साथ मिलकर’ पॉडकास्ट का हुआ शुभारंभ उदयपुर। रोटरी क्लब उद्यम द्वारा आज एक निजी होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया गय। जिसमें समाज सेवा संलग्न शहर के चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रज्ञा-बेहतर स्वास्थ्य साथ मिलकर’ पॉडकास्ट का भी शुभारंभ किया गया। क्ल अध्यक्ष वैभव शर्मा ने बताया कि समाज के स्वास्थ्य क्षेत्र में अद्वितीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित चिकित्सकों डॉ. गजेन्द्र जोशी (हृदय रोग विशेषज्ञ) और डॉ. राजकुमार बिश्नोई (बाल रोग विशेषज्ञ) को उनकी सेवाओं और समुदाय में उनके प्रभाव के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने जनमानस में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु…
Read More
पुण्य का अहंकार बुराःआचार्य ज्ञानचन्द्र

पुण्य का अहंकार बुराःआचार्य ज्ञानचन्द्र

उदयपुर। जैनाचार्य ज्ञानचंद्र महाराज ने कहा कि पाप निःसंदेह बुरा है, लेकिन उससे भी बुरा है पुण्य का अहंकार। पाप के उदय से दुख प्राप्त भी हो रहा है तो उसे समभाव से सहन कर क्षपित किया जा सकता है। वे आज सुभाष नगर जैन स्थानक में प्रवचन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जैसा कि भगवान ऋषभदेव, भगवान महावीर, हरिकेशी अनगार, सनत् कुमार चक्रवर्ती, मुनि स्कंधक अनगार, मैतार्य मुनि ने तप जप समभाव से कर्म क्षय कर डालें लेकिन उपलब्धियों का अहंकार करने वाले महा दुख के गर्त में गिर गए। कोई कितना ही बड़ा सत्ता या संपत्ति संपन्न…
Read More
“टी बडीज़ ग्रुप” के रक्तदान शिविर में जुटे 101 यूनिट रक्त

“टी बडीज़ ग्रुप” के रक्तदान शिविर में जुटे 101 यूनिट रक्त

उदयपुर, 6 जुलाई: "टी बडीज़ ग्रुप" ने रविवार को महावीरम अपार्टमेंट, हिरणमगरी सेक्टर-4 में चौथे रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया, जिसमें 101 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यह शिविर आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज, उदयपुर के सहयोग से सम्पन्न हुआ जिसमे महावीरम अपार्टमेंट निवासियों, ग्रुप के सदस्यों के परिवारजन एवं मित्रो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। शिविर में हर रक्तदाता को एक पौधा और प्रमाण पत्र भेंट किया गया, ताकि 'Donate Red, Spread Green, Save Blue' के संदेश को सार्थक रूप दिया जा सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में टी बडीज़ ग्रुप के सदस्यों नवीन अग्रवाल, बृज मोहन अग्रवाल, योगेश…
Read More
विधायक परमार ने विद्यालय का निरीक्षण किया

विधायक परमार ने विद्यालय का निरीक्षण किया

           खेरवाड़ा, विधायक डाक्टर दयाराम परमार ने उपखण्ड नयागांव के उप तहसील कनबई क्षेत्र दौरा कर जायरा, खेड़ा घाटी, बलीचा, पाटीया, गुडा एवं देमत पंचायत क्षेत्रों का सघन दौरा कर जनसम्पर्क कर ग्रामीणों से रुबरु होकर उनकी समस्याएं सुनी तथा समाधान करने का आश्वासन दिया।    इस दोरान डाक्टर परमार ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देमत में विद्यालय भवन के साफ-सफाई तथा कक्षा कक्षों का अवलोकन किया। इस अवसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के महासचिव एवं खेरवाडा के लेम्पस अध्यक्ष मोहनलाल औदिच्य, पूर्व प्रधानाचार्य कमला परमार, स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
Read More
error: Content is protected !!