कार सवार दंपती पर बदमाशों का हमला: मारपीट कर तोड़ी सोने की चेन, एक आरोपी पकड़ाया
डूंगरपुर, 7 जुलाई. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम कार सवार दंपती पर बाइक सवार दो बदमाशों ने हमला कर दिया। मारपीट के दौरान पीड़ित युवक हर्षद जैन के गले में पहनी सोने की चेन भी तोड़ ली गई। हमले में हर्षद को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया गया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एक हमलावर को मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि दूसरा फरार है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फरार युवक की तलाश शुरू कर दी है। गेंजी गांव निवासी हर्षद जैन अपनी पत्नी ज्योति…
