नकबजन गैंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर, 27 जुलाई: जिले के ओगणा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने नकबजन गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामावतार के अनुसार प्रकरण 12 जुलाई को दर्ज हुआ था जब ढाबरा निवासी भूरीलाल कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि उसकी दादी जरावी बाई के घर में रात चार अज्ञात बदमाश छत के रास्ते घुसे और डराकर घर से चांदी के डंग, चूड़ियां, पायजेब, सोने की नथ-टॉप्स, 7 हजार रुपये नकद, दो लाइसेंसी बंदूकें व मोबाइल चुरा ले गए। तकनीकी सहायता और सूचना के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों—होमाराम…
