पेयजल झीलों में समा रहा श्वान व अन्य पशु मल जन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा
उदयपुर, 27 जुलाई, पिछोला, फतेहसागर, बड़ी इत्यादि महत्वपूर्ण पेयजल झीलों में पशु मल प्रवेश को रोकना सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं । यह मांग रविवार को आयोजित झील संवाद में रखी गई। विद्या भवन पॉलिटेक्निक के प्राचार्य व जल विशेषज्ञ डॉ अनिल मेहता ने कहा कि पशु मल खासकर श्वान मल में ऐसे कई सूक्ष्मजीव है जो मानव शरीर में जाने पर गंभीर बीमारियां पैदा करते है और साधारण एंटीबायोटिक दवाइयों से खत्म नहीं होते हैं। मेहता ने कहा कि श्वान जनित मल्टी ड्रग रेसिस्टेंट बैक्टीरिया जन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। झील विकास प्राधिकरण के…
