रोटरी क्लब हेरिटेज का वर्ष 2025-26 का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
ग्रोथ के लिये ड्यूटी आवश्यकः क्षितिज मुर्डिया उदयपुर। रोटरी क्लब हेरिटेज का वर्ष 2025-26 का शपथ ग्रहण समारोह आज एक निजी होटल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि इंदिरा आईवीएफ के सीईओ डॉ. क्षितिज मुर्डिया,विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रान्तपाल निर्मल कुणावत एवं प्रान्तपाल नॉमिनी दीपक सुखाड़िया,सहायक प्रान्तपाल प्रो. दीपक शर्मा व शैलेन्द्र सोमानी थे। प्रान्तपाल मनोनीत दीपक सुखाड़िया ने अध्यक्ष आशीष सिंह एवं सचिव रितेश गुप्ता को तथा पूर्व प्रान्तपाल डॉ. निर्मल कुणावत ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी आईपीपी प्रो. दीपक शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष सौरभ सिरोया, कोषाध्यक्ष विजय वाधवानी, लर्निंग फेलिसिटेटर संजीव जोधावत, वरिष्ठ संयुक्त सचिव धीरेंद्र सिंह…
