आद्याशक्ति की आराधना के साथ गूंजेगी दिवेर विजय दिवस की हुंकार
प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ पर 26 सितम्बर को होगी विशाल सभा -प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा होंगे मुख्य अतिथि, प्रखर वक्ता हुकुमचंद सांवला का होगा उद्बोधन उदयपुर, 22 सितम्बर। प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ में मां आद्याशक्ति की आराधना के साथ दिवेर विजय दिवस की हुंकार गूंजेगी। 26 सितम्बर शुक्रवार को विशाल आमसभा होगी जिसमें विश्व हिन्दू परिषद के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रखर वक्ता हुकुमचंद सांवला का ओजस्वी उद्बोधन होगा। आयोजन में उदयपुर जिले के प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना…
