Year: 2025

वेलनेस वाली साड़ी कार्यक्रम आयोजित

वेलनेस वाली साड़ी कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर दृष्टि और शी सर्कल इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में वेलनेस वाली साड़ी कार्यक्रम सीपीएस स्कूल में आयोजित किया गया। तारिका भानुप्रताप,रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर दृष्टि की सदस्य वैशाली मोटवानी निर्णायक थी। कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर दृष्टि के सदस्य डॉ. स्वीटी छाबड़ा, विक्रमादित्य सिंह कृष्णावत मौजूद थे।
Read More
मां पदमावती डांडिया-2025 का आगाज

मां पदमावती डांडिया-2025 का आगाज

उदयपुर। तरूण प्रभावना फाउण्डेशन गुरू परिवार की ओर से हिरणमगरी से. 4 स्थित घूमर गार्डन में मां पदमावती डांडिया-2025 का आगाज हुआ, जो निरन्तर चलेगा। राजस्थान ट्रस्ट प्रभारी राजकुमार जैन ने बताया कि विगत 5 वर्षो से यह कार्यक्रम संस्थान द्वारा निरन्तर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अतिथि संस्थान के संरक्षक रमेश दोशी,मुख्य अतिथि सोनिका पाल,आशीष मेहता, संस्थान के अध्यक्ष विमल नाथुत एवं तरूण प्रभावना फाउण्डेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार अखावत ने सभी अतिथियों का पगड़ी,माला, उपरना  पहनाकर व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सभी महिला-पुरूषों ने धार्मिक गीतों पर डांडिया किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण…
Read More
शारदीय नवरात्रि की पावन बेला में विकास का महाशिलान्यास

शारदीय नवरात्रि की पावन बेला में विकास का महाशिलान्यास

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 सितंबर, 2025 की प्रस्तावित बांसवाडा यात्रा बांसवाड़ा में उगेगा सोने का सूरज बांसवाड़ा/शक्ति और साधना के प्रतीक शारदीय नवरात्रि की पावन बेला में राजस्थान का जनजाति बहुल दक्षिणांचल नई ऊर्जा और नए विश्वास का साक्षी बनने जा रहा है। देवी त्रिपुरा सुंदरी की दिव्य छत्रछाया, माही माता की जीवनदायिनी धारा, मानगढ़ के गौरवशाली इतिहास और संत मावजी की पवित्र भूमि पर 25 सितंबर का दिन केवल कैलेंडर की तारीख नहीं, बल्कि भविष्य के उज्ज्वल अध्याय की शुरुआत बनकर दर्ज होगा। इस दिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बांसवाड़ा जिले की छोटी सरवन पंचायत समिति…
Read More
पीएम मोदी की प्रस्तावित बांसवाड़ा यात्रा

पीएम मोदी की प्रस्तावित बांसवाड़ा यात्रा

जिला कलक्टर ने की डबोक एयरपोर्ट पर ट्रांसिट संबंधी तैयारियों की समीक्षा उदयपुर, 23 सितम्बर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 सितम्बर को बांसवाड़ा जिले की यात्रा प्रस्तावित है। इस दौरान डबोक हवाईअड्डे पर उनकी ट्रांसिट यात्रा की सम्भावना को देखते हुए जिल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला कलक्टर नमित मेहता ने पहले ही विभिन्न विभागीय अधिकारियों को कार्यभार सौंप दिए थे। मंगलवार को उन्होने सभी विभागों द्वार की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होने अति विशिष्ट यात्रा को देखते हुए निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार सभी तैयारियां सुनिश्चित रखने एवं किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के…
Read More
परमाणु बिजलीघर का होगा शिलान्यास : राठौड़ 

परमाणु बिजलीघर का होगा शिलान्यास : राठौड़ 

प्रधानमंत्री यात्रा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष का दौरा  उदयपुर की दो दिवसीय यात्रा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जीएसटी की नई दरो और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की बांसवाड़ा यात्रा को लेकर जायजा लिया। मीडिया प्रभारी शहर जिला अध्यक्ष डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि शहर के मध्य स्थित हनुमान मंदिर पर साहू समाज की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत किया गया। चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और नेक्स्ट जन जीएसटी रिफॉर्म के संयोजक पारस सिंघवी की ओर से  उदयपुर के समस्त व्यापारिक संगठनों की ओर से प्रधानमंत्री जी को जीएसटी की नई दरों…
Read More
बीसीआई उत्सव की दौलतगढ़ में पहली वर्कप्लेस विजिट का हुआ सफल आयोजन : कुणाल पांचाल

बीसीआई उत्सव की दौलतगढ़ में पहली वर्कप्लेस विजिट का हुआ सफल आयोजन : कुणाल पांचाल

उदयपुर। भारत के उभरते बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) के 'बीसीआई उत्सव' की पहली वर्कप्लेस विजिट दौलतगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी और बीसीआई उत्सव से देवेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर, लोकेश आहूजा (एमडी) और कुणाल पांचाल (जीएम) का उपरणा एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। संस्थापक मुकेश माधवानी ने कहा कि वर्कप्लेस विजिट से सदस्यों को एक-दूसरे के कार्यक्षेत्र को अच्छे से समझने का मौका मिलता है। हमारा प्रयास है कि सभी सदस्य एक दूसरे के कार्य को जानें, सीखें और व्यापार को बढ़ावा मिले। बीसीआई से…
Read More
11 संत-महंतों द्वारा 108 दीपों की महाआरती के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित

11 संत-महंतों द्वारा 108 दीपों की महाआरती के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित

-संस्कृति को बचाने के संकल्प के साथ हुआ कार्यक्रम ‎उदयपुर। शांति नगर सेवा समिति द्वारा नवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें संत-महंतों की दिव्य उपस्थिति में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना विधिवत रूप से करवाई गई। समिति के अध्यक्ष शशांक साहू ने इस अवसर पर कहा कि संत और महंत हमारी सनातन संस्कृति के ऐसे दीपक हैं, जो स्वयं जलकर समाज को धर्म और संस्कृति का प्रकाश देते हैं। हर हिंदू अनुष्ठान संतों की उपस्थिति से ही पूर्णता प्राप्त करता है। इस अवसर पर मेवाड़ महामंडलेश्वर श्री महंत 108 नौनिधि दास, श्री महंत 108 हर्षिता…
Read More
श्रेष्ठ कार्य साधक सम्मान से सम्मानित हुए राजेश अग्रवाल

श्रेष्ठ कार्य साधक सम्मान से सम्मानित हुए राजेश अग्रवाल

उदयपुर। प्रवासी अग्रवाल समाज समिति द्वारा अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम समाज के सचिव राजेश अग्रवाल द्वारा दी जा रही सामाजिक सेवाओं को ध्यान में रखते हए श्रेष्ठ कार्य साधक सम्मान से नवाजा गया। मीडिया प्रभारी शारदा अग्रवाल ने बताया कि उन्हें यह सम्मान समाज के अध्यक्ष एसके खेतान, कलेक्टर नमित मेहता, एसपी योगेश गोयल, आयुक्त अभिषेक खन्ना व उधोगपति जे पी अग्रवाल व स्वच्छता के अग्रदूत केके गुप्ता के कर कमलों द्वारा प्रदान किया। इस दौरान पूरा सदन राजेश अग्रवाल के सम्मान में तालियों से गुंजायमान रहा। अध्यक्ष खेतान ने इस अवसर पर कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को राजेश से…
Read More
अग्रसेन जयंती प्रवासी अग्रवाल समाज के कार्यक्रमो का हुआ समापन

अग्रसेन जयंती प्रवासी अग्रवाल समाज के कार्यक्रमो का हुआ समापन

बेटी ब्याहो बहू पढ़ाओ के स्लोगन के साथ एसपी गोयल ने दिया हेलमेट लगाने का संदेश उदयपुर। प्रवासी अग्रवाल समाज की भव्य सांस्कृतिक संध्या व सम्मान समारोह के साथ एक माह से चल रहे अग्रसेन जयंती प्रोग्राम का समापन अटल सभागार भवन में हुआ। प्रचार प्रसार मंत्री शारदा अग्रवाल ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर नमित मेहता, विशिष्ट अतिथि एसपी योगेश गोयल व आयुक्त अभिषेक  खन्ना, उधोगपति जे पी अग्रवाल, आर पी गुप्ता व स्वच्छ भारत मिशन की शान केके गुप्ता थे। कलेक्टर ने संगठन के महत्व को एकजुटता की कहानी के माध्यम से बताया वहीं जिला…
Read More
कलक्टर ने डीएमएफटी के तहत जारी की करीब 60 करोड़ की स्वीकृतियां

कलक्टर ने डीएमएफटी के तहत जारी की करीब 60 करोड़ की स्वीकृतियां

शिक्षा एवं चिकित्सा विभाग में सुविधाओं की होगी बढ़ोतरी अब सरकारी स्कूल के विद्यार्थी पढ़ेंगे डिस्प्ले बोर्ड से बनेंगी नई पीएचसी एवं स्कूल बिल्डिंग, पुरानों की होगी मरम्मत उदयपुर, 22 सितम्बर। जिल के सरकारी स्कूलों के बच्चे भी अब तकनीकी दौर में स्मार्ट होने जा रहे हैं। जल्द ही जिले के 797 स्कूलों के बच्चे दीवार के ब्लैक बोर्ड की बजाय इंटीग्रेटेड डिस्प्ले पैनल के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे। डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत ट्रस्ट अध्यक्ष जिला कलक्टर नमित मेहता ने इसके लिए लगभग 10 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। मेहता ने बताया कि…
Read More
error: Content is protected !!