सिक्किम में पर्यावरण सुरक्षा व शून्य अपराध प्रेरणादाई-माथुर’
उदयपुर। सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने कहा कि सिक्किम के नागरिकों की पर्यावरण के प्रति सुरक्षा व क्षेत्र में शून्य अपराध देश के प्रत्येक नागरिक के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। यहां पर बच्चों के जन्म पर 108 पौधे लगाने की परंपरा है। माथुर राजभवन में क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन के नेतृत्व में जैन समाज के सिक्किम प्रवास पर पहुंचे 50 सदस्यीय दल से मुलाकात के दौरान चर्चा कर रहे थे। माथुर ने कहा कि सिक्किम की जनता से बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है, यहां पर पूरी कृषि ऑर्गेनिक है। यातायात स्वयं अनुशासित है। सिक्किम की…
