Year: 2025

सिटी पैलेस: डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने गद्दी उत्सव के बाद अब नवरात्रि में सनातन संस्कृति के प्रतीक अश्वों का पूजन कर प्राचीन परंपरा निभाई 

सिटी पैलेस: डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने गद्दी उत्सव के बाद अब नवरात्रि में सनातन संस्कृति के प्रतीक अश्वों का पूजन कर प्राचीन परंपरा निभाई 

उदयपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर बुधवार को मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य एवं महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सिटी पैलेस में अश्व पूजन की प्राचीन परंपरा का श्रद्धा और भक्ति भाव से निर्वहन किया। नवमी तिथि पर वेदपाठी ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार से पारंपरिक रूप से श्रृंगारित अश्व- राजस्वरूप, नागराज और अश्वराज का पूजन हुआ। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अश्वों की विधिवत आरती कर उन्हें आहार, वस्त्रादि और ज्वारे अर्पित किए। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि सनातन संस्कृति और शास्त्रों में अश्वों का…
Read More
नकदी और मोबाइल लेकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

नकदी और मोबाइल लेकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

उदयपुर, 1 अक्तूबर : शहर के हाथीपोल थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार भारतीय सेना से रिटायर्ड मनोहर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तीन युवक बाइक पर आए। तेज रफ्तार में पहुंचे बदमाशों में से एक ने मनोहर की पत्नी के हाथ से बैग झपट लिया। बैग में लगभग आठ हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन था। अचानक हुई वारदात से महिला घबरा गई। मनोहर ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की,…
Read More
हथियारबंद हमले में महिला की मौत

हथियारबंद हमले में महिला की मौत

उदयपुर, 1 अक्तूबर : जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश एक बड़े खूनी विवाद में बदल गई। मंगलवार रात मोगिया समाज के लगभग 20 हथियारबंद व्यक्तियों ने कालबेलिया परिवार पर हमला किया। हमलावरों ने तलवार और कुल्हाड़ी से हमला किया और घर में आग लगा दी। पुलिस के अनुसार आरा मशीन के पास रहने वाले अर्जुन कालबेलिया के घर पर रात करीब 11 बजे यह हमला हुआ। हमलावरों ने अर्जुन, उसकी पत्नी और बच्ची पर भी हमला किया। इस दौरान अर्जुन की मां हीराबाई के सिर में कुल्हाड़ी लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और…
Read More
सड़क के बीचों-बीच किया युवक पर चाकू से हमला, घायल का इलाज जारी, आरोपी फरार

सड़क के बीचों-बीच किया युवक पर चाकू से हमला, घायल का इलाज जारी, आरोपी फरार

उदयपुर, 1 अक्तूबर : शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र के अलीपुरा इलाके में दिनदहाड़े हुए चाकूबाजी कांड से सनसनी फैल गई। दो युवकों ने मिलकर एक युवक पर ताबड़तोड़ वार किए और मौके से फरार हो गए। हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रोड के बीचो-बीच पीड़ित पर लगातार चाकू से वार होते नजर आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार, घायल युवक की पहचान धर्मेंद्र गमेती पुत्र सीताराम गमेती निवासी अलीपुरा के रूप में हुई है। हमलावरों ने धर्मेंद्र के पैर, पेट और कंधे पर कुल चार वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर…
Read More
नवरात्रि उत्सव में झाँकियाँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और गरबा से गूँजा खनिज नगर

नवरात्रि उत्सव में झाँकियाँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और गरबा से गूँजा खनिज नगर

उदयपुर। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज़, खनिज नगर द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर एक निजी सभागार में विशेष भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस पावन पर्व को सभी ने अत्यंत उमंग और उत्साह के साथ मनाया | कार्यक्रम की शुरुआत चैतन्य देवियों की झाँकियों से हुई, जिन्हें दिव्य गुणों से श्रृंगारित किया गया था | ये झाँकियाँ इतनी आकर्षक और मनमोहक थीं कि मानो माँ दुर्गा का साक्षात्कार हो रहा हो | उपस्थित भक्तजन इस दृश्य से मंत्रमुग्ध होकर आनंदित हुए | इसके पश्चात सांस्कृतिक नृत्य एवं आध्यात्मिक भजनों ने अलौकिक वातावरण का निर्माण किया | सभी उपस्थितजन उमंग-उत्साह…
Read More
तीन दिवसीय ’रोटरी नवरात्रि महोत्सव-2025 सम्पन्न,सभी रोटरी क्लबों की रही भागीदारी

तीन दिवसीय ’रोटरी नवरात्रि महोत्सव-2025 सम्पन्न,सभी रोटरी क्लबों की रही भागीदारी

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रोटरी नवरात्रि महोत्सव-2025 आज सम्पन्न हुआ। क्लब अध्यक्ष दीपक मेहता ने बताया कि प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक रोटरी बजाज भवन में गरबा आयोजित किया गया। जिसमें रोटरी क्लब उदयपुर, रोटरी क्लब अचीवर्स, रोटरी क्लब अशोक, रोटरी क्लब मींरा, रोटरी क्लब उद्यम, रोटरी क्लब युवा, रोटरी क्लब वसुधा, इनरव्हील क्लब, बिजनेस नेटवर्क इंडिया (बीएनआई), नवचार, वरिष्ठ महिला, स्वेर लहरी, राजस्थान महिला विद्यालय, जेएसजी नवकार, जेएसजी संगिनी आदि के 1,000 से अधिक सदस्यों और मेहमानों ने गुजराती,हिंदी,राजस्थानी गीतों पर गरबा के 10 दौर में भाग लिया। सभी ने पारंपरिक…
Read More
सोजतिया ज्वेलर्स पर मंथली गोल्ड स्कीम का ड्रा निकाला गया

सोजतिया ज्वेलर्स पर मंथली गोल्ड स्कीम का ड्रा निकाला गया

उदयपुर। सोजतिया ज्वेलर्स पर आज ग्राहकों में लोकप्रिय मंथली गोल्ड स्कीम का ड्रा निकाला गया। इस ड्रा में प्रथम पुरस्कार नारायण लाल सोनी, आशीष श्रीमाली तथा चंद्रकला साहू के नाम रहा। इसके अलावा लगभग 200 अन्य पुरस्कार भी ग्राहकों को वितरित किए गए। डॉ. महेंद्र सोजतिया ने जानकारी दी कि इस गोल्ड सेविंग स्कीम में ग्राहक 10 मासिक किश्तें जमा करते हैं और सोजतिया ज्वेलर्स की ओर से 1 पूरी किश्त  दी जाती है। इस प्रकार 11 महीने बाद ग्राहक सोजतिया ज्वेलर्स से हॉलमार्क युक्त ज्वेलरी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस स्कीम में ग्राहक चाहे…
Read More
7 दिवसीय अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह प्रारम्भ

7 दिवसीय अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह प्रारम्भ

उदयपुर। अणुव्रत समिति उदयपुर द्वारा प्रेरणा दिवस के तहत आज से 7 दिवसीय अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके बैनर का अनावरण आज महाप्रज्ञ विहार स्थित तेरापंथ भवन में युग प्रधान आचार्य महाश्रमण की आज्ञा अनुवर्ती शिष्य साध्वीश्री त्रिशला कुमारी ठाणा पांच के सानिध्य में अनावरण कराया गया। प्रथम दिन अणुव्रत प्रेरणा दिवस एवं अणुव्रत गीत संयम में हो जीवन का महासंगम दिवस के रूप में आयोजित किया गया। इस जिले की प्राइवेट व सरकारी विद्यालयों में आयोजित कर जीत का संगम किया गया। इस अवसर पर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष कमल नाहटा कोषाध्यक्ष भगवती सुराणा सहसचिव मनोज…
Read More
सुप्रकाशमति माताजी का 60 वां जन्मोत्सव आज,शेषपुर मनेगा धूमधाम से

सुप्रकाशमति माताजी का 60 वां जन्मोत्सव आज,शेषपुर मनेगा धूमधाम से

60 आदिवासी मांसाहार का करेंगे त्याग उदयपुर। राष्ट्र संत गुरु माँ 105श्री सुप्रकाश मति माताजी का 60वा जन्मोत्सव संयम अवतरण दिवस के रूप मे 2 अक्टूबर को त्रिमूर्ति अभिनंदन साधना केंद्र शेषपुर मोड़ धूमधाम से मनाया जायेगा। उल्लेखनीय है यहीं पर गुरू मां का 44 वां चातुर्मास चल रहा है। अखिल भारतीय सुप्रकाश ज्योति मंच के मुख्य संरक्षक ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने के लिये असम के गोवाहटी, धूलियान पश्चिम बंगाल, मुंबई, पूना, सूरत, अहमदाबाद आदि अनेक राज्यों से यात्री का दल पहुंचने प्रारम्भ हो गये। क्योंकि इस बार का जन्मोत्सव भक्तांे को संयम,तप,त्याग,समर्पण की…
Read More
पर्यटक बसों पर पुलिस रोक से उदयपुर की पर्यटन छवि धूमिल-टूर ऑपरेटर, होटल व्यवसायी और बस ऑपरेटर चिंतित

पर्यटक बसों पर पुलिस रोक से उदयपुर की पर्यटन छवि धूमिल-टूर ऑपरेटर, होटल व्यवसायी और बस ऑपरेटर चिंतित

उदयपुर। उदयपुर को विश्व-स्तरीय पर्यटन नगरी बनाने के लिए सरकार और प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। हाल ही में उपमुख्यमंत्री महोदय के उदयपुर दौरे के दौरान नाइट टूरिज्म बढ़ाने और पर्यटन को और गति देने पर चर्चाएँ हुई, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। दीपावली पर पर्यटन सीजन फुल रहनें की संभावना है। ऐसे में पुलिस द्वारा शहर मे ंआ रही पर्यटक बसों को शहरी सीमा से बाहर ही रोके जाने के कारण पर्यटन की छवि जहंा ध्ूामिल हो रही है वहीं इसको लेकर टूर आॅपरेटर,होटल व्यवसायी एवं बस ओपरेटर पर्यटन सीजन को लेकर चिंतित है। उदयपुर टूरिस्ट…
Read More
error: Content is protected !!