Year: 2025

डांडिया उत्सव में ’हर नारी एक शक्ति’ के पोस्टर का विमोचन

डांडिया उत्सव में ’हर नारी एक शक्ति’ के पोस्टर का विमोचन

उदयपुर। श्री दिगंबर जैन बीसा नरसिंहपुरा समाज द्वारा हिरणमगरी से. 4 स्थित स्वयंवर गार्डन’ में आयोजित चार दिवसीय डांडिया समारोह में ही नारी एक शक्ति के पोस्टर का विमोचन हुआ। इस चार दिवसीय डांडिया समारोह में समाज के अध्यक्ष ऋषभ जसिंगोत, महामंत्री अनिल मेहता और कार्यकारिणी सदस्यों का योगदान रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति बी.एल.थाया थे। कार्यक्रम में ऋतु मारू और मयूरा मेहता ने निर्णायक की अहम भूमिका निभाई। सभी प्रतिभागियों को ढेरों पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।इसी उत्सव में मयूरा मेहता द्वारा आयोजित होने वाले ’नारी शक्ति..’.सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचित किया गया। मयूरा मेहता…
Read More
’उदयपुर में ई-वेस्ट संग्रहण का पायलट प्रोजेक्ट शुरू, घर बैठे होगा ई-कचरे का निस्तारण’

’उदयपुर में ई-वेस्ट संग्रहण का पायलट प्रोजेक्ट शुरू, घर बैठे होगा ई-कचरे का निस्तारण’

-पांच ब्लॉकों में गांव-गांव जाकर करेंगे ई-वेस्ट संग्रहण, 31 अक्टूबर तक अभियान’ -जिला परिषद सीईओ ने वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना’ उदयपुर, 1 अक्टूबर। जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) का सुरक्षित संग्रहण, पुनर्चक्रण और निपटान के लिए ई-वेस्ट संग्रहण अभियान का शुभारम्भ किया गया। रिया डाबी मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद उदयपुर ने जिला परिषद से ई-वेस्ट वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रीमती डाबी ने बताया कि इनोवेटिव गवर्नेंस रिफॉर्म्स फेडरेशन (आईजीआरएफ) की सहभागिता से पहले चरण में जिले की पांच पंचायत समितियों- गिर्वा, मावली, कुराबड़, बड़गांव और…
Read More
मीरां महोत्सव : इस साल छह विभूतियों को मिलेगा कला पुरोधा सम्मान 

मीरां महोत्सव : इस साल छह विभूतियों को मिलेगा कला पुरोधा सम्मान 

- दो दिवसीय मीरां महोत्सव 6-7 अक्टूबर को, पोस्टर का विमोचन -सांस्कृतिक और शास्त्रीय कला का होगा अनूठा संगम उदयपुर, 01 अक्टूबर। संत कवयित्री मीरां बाई के व्यक्तित्व और कृतित्व को समर्पित मीरां-प्रकाश वर्मा फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 6 और 7 अक्टूबर को दो दिवसीय मीरां महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस साल इस महोत्सव में छह विभूतियों को कला पुरोधा प्रकाश वर्मा सम्मान से नवाजा जाएगा। संयोजक लव वर्मा ने बताया कि इस साल सम्मान से नवाजे जाने वालों में मोहन पंवार, शकुंतला पंवार, स्व. माणिक आर्य, ओम कुमावत, विजय लक्ष्मी दवे और मीठालाल वर्मा शामिल…
Read More
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिवस पर पूरे प्रदेश में उत्साह और सेवा कार्यों का अनूठा आयोजन किया गया

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिवस पर पूरे प्रदेश में उत्साह और सेवा कार्यों का अनूठा आयोजन किया गया

उदयपुर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में दिनभर विभिन्न सेवा गतिविधियाँ संचालित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत कच्ची बस्तियों के बच्चों को स्टेशनरी, फल, बिस्कुट और खाद्य सामग्री वितरित कर की गई। इसके बाद अशोक नगर स्थित मोक्ष मार्ग गौशाला में गायों को चारा खिलाया गया, जिससे सेवा और संस्कार का संदेश दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कांग्रेस मीडिया सेंटर के साथियों ने “डोटासरा जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद, अशोक गहलोत जिंदाबाद, सचिन पायलट जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरे वातावरण को जोश और उत्साह से भर दिया। महासचिव शर्मा ने…
Read More
अशोका पैलेस में सुरों की मंडली के सुर साधकों ने गाने गाकर मनाया सुरों के रंग दोस्ती के संग समारोह  -माधवानी

अशोका पैलेस में सुरों की मंडली के सुर साधकों ने गाने गाकर मनाया सुरों के रंग दोस्ती के संग समारोह  -माधवानी

सुरों की मण्डली के सुरीले सुर साधकों ने अपने प्रिय साथी और वरिष्ठ सुर साधक विष्णु वैष्णव के मित्र श्री किशन पुर्बीया की 55 वर्ष की दोस्ती को धमाकेदार गीतों के साथ समारोहपूर्वक मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरों की मण्डली के संस्थापक मुकेश माधवानी, मुख्य अतिथि केके त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. नरेश शर्मा थे. कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथिगणों और वरिष्ठ सुर साधकों के कर-कमलों से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुआ तथा रानी झा ने गणपति वंदना करके कार्यक्रम का श्रीगणेश किया और सह संयोजक ईश्वर जैन कौस्तुभ ने शब्दों द्वारा अतिथियों एवं उपस्थित सभाजनों…
Read More
‘संगठन सृजन अभियान’ के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा डॉ संजीव राजपुरोहित डूंगरपुर जिला एवं बांसवाड़ा जिला ऑब्जर्वर नियुक्त

‘संगठन सृजन अभियान’ के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा डॉ संजीव राजपुरोहित डूंगरपुर जिला एवं बांसवाड़ा जिला ऑब्जर्वर नियुक्त

उदयपुर। 01 अक्टूबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 'संगठन सृजन अभियान' के अंतर्गत राजस्थान में जिलाध्यक्ष नियुक्त करने हेतु प्रत्येक जिले में एआईसीसी ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, एआईसीसी संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा 'संगठन सृजन अभियान' हेतु पीसीसी ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति करी गई है। जिनकी नियुक्ति का आदेश प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा निकाला गया है। जिसमें उदयपुर के डॉ संजीव राजपुरोहित को डूंगरपुर जिले एवं बांसवाड़ा जिले का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बनाए गए ऑब्जर्वर का कार्य एआईसीसी द्वारा…
Read More
दीपावली पर्व को लेकर जिला कलक्टर ने की विभिन्न विभागों के साथ बैठक

दीपावली पर्व को लेकर जिला कलक्टर ने की विभिन्न विभागों के साथ बैठक

शहर में साफ-सफाई, चौराहों पर रोशनी, पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश उदयपुर, 30 सितम्बर। रोशनी के पर्व दीपावली पर शहर में आमजन और पर्यटकों की सुविधाएं सुचारू रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरु कर दी गई है। जिला कलक्टर नमित मेहता ने महत्वपूर्ण विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने नगर निगम, यूडीए और पीडब्लूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षाकाल में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत का कार्य 15 अक्टूबर तक पूर्ण कर लिया जाए। शहर में…
Read More
सेवामहातीर्थ में गूंजी माँ की आरती,101 दिव्यांग कन्याओं का हुआ पूजन

सेवामहातीर्थ में गूंजी माँ की आरती,101 दिव्यांग कन्याओं का हुआ पूजन

उदयपुर, 30 सितम्बर। नारायण सेवा संस्थान में दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर करुणामयी मां महागौरी सहित मां दुर्गा के सभी नौ स्वरूपों की विधि-विधान से आराधना की गई। इस अवसर पर संस्थान के लियों का गुड़ा स्थित सेवा महातीर्थ परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें 101 दिव्यांग कन्याओं का पूजन कर उनके सुखद उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बड़गांव उपखण्ड की एसडीएम लतिका पालीवाल, संस्थान संस्थापक कैलाश ‘मानव’, विशिष्ट अतिथि विजयलक्ष्मी पालीवाल और निदेशक वंदना अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कन्याओं का पूजन किया। इससे पहले मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की भव्य आरती उतारी…
Read More
धूमधाम से मनेगा 77वां विजयादशमी महोत्सव शोभायात्रा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और 70 फीट ऊँचे रावण दहन का होगा भव्य आयोजन

धूमधाम से मनेगा 77वां विजयादशमी महोत्सव शोभायात्रा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और 70 फीट ऊँचे रावण दहन का होगा भव्य आयोजन

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर इस बार एक बार फिर धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का साक्षी बनने जा रही है। श्री सनातन धर्म सेवा समिति एवं श्री बिलोचिस्तान पंचायत, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी का पर्व अद्भुत उल्लास और गरिमामयी परंपराओं के साथ मनाया जाएगा। यह अवसर विशेष है क्योंकि इस बार यह 77वां विजयादशमी महोत्सव है, जो शहरवासियों को धर्म, संस्कृति और एकता का संदेश देगा। भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ :  श्री बिलोचिस्तान पंचायत के उपाध्यक्ष जितेंद्र तलरेजा ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान…
Read More
ज्वारा विसर्जन में उमडा श्रद्धा का सैलाब

ज्वारा विसर्जन में उमडा श्रद्धा का सैलाब

इन्द्रदेव ने बारसाई कृपा ....... रिमझीम बारीश के बीच हुआ ज्वारा विसर्जन पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से हुआ शोभायात्रा का स्वागत नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रा का हुआ समापन उदयपुर 30 सितम्बर / गणेश नगर स्थित कालका माता मंदिर में मंगलवार को शोभायात्रा के रूप में गाजे बाजे के साथ आयड स्थित गंगा के चैथे पाये गंगु कुंड पर शुभ मुहूर्त में विधि विधान के साथ ज्वारा विसर्जन किया गया। बड़ी संख्याॅ में भक्तों ने भाग लिया। शोभायात्रा का पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गोड़ ने बताया कि शोभायात्रा के आगे बेंड अपनी मधूर…
Read More
error: Content is protected !!