Year: 2025

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन हुआ

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन हुआ

आज के समय में गांधी और शास्त्री के आदर्शों को जीवन में उतारने की आवश्कता है - कचरू लाल चौधरी  उदयपुर। 2अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सूरजपोल स्थित देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन हुआ। देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कचरू लाल चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी एक व्यक्ति नहीं बल्कि सोच है।…
Read More
स्वदेशी से होगा देश आत्मनिर्भर – मंत्री बाबुलाल खराड़ी

स्वदेशी से होगा देश आत्मनिर्भर – मंत्री बाबुलाल खराड़ी

गांधी, शास्त्री की जयंती पर किया नमन स्वदेशी अपनाने का लिया संकल्प अहिंसा से हर जंग को जीता जा सकता है - गलपाल सिंह राठौड़ उदयपुर 02 अक्टुबर / अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सादगी, सदाचार, सुचिता व कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुरूष, जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंति पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला की ओर से गुलाब बाग में स्थापित गांधी एवं शास्त्री सर्कल पर स्थापित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर जनजाति मंत्री बाबुलाल खराड़ी, संासद मन्नालाल रावत, ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा, जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह…
Read More
बांसवाड़ा – आशापुरा मन्दिर में विजयादशमी पर मातृशक्ति द्वारा पूजा-अर्चना

बांसवाड़ा – आशापुरा मन्दिर में विजयादशमी पर मातृशक्ति द्वारा पूजा-अर्चना

बांसवाड़ा, 02 अक्टूबर/आशापुरी महिला मंडल के तत्वावधान उदयपुर रोड़ स्थित आशापुरा मंदिर परिसर में विजया दशमी पर्व पर मातृशक्ति द्वारा देवी मैया को श्रृंगार और चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर मन्दिर के कर्मकाण्डी पण्डित द्वारा मंत्रोच्चार से विधिवत पूजा-अर्चना के उपरान्त शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर देवी आराधना सत्संग आयोजित हुआ। इसमें आशापुरी महिला मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कौशिक के साथ समाजसेविकाओं एवं शक्ति साधिकाओं साधना देवड़ा, संध्या रस्तोगी, चंदा सिंह, उषा परमार, सीमा दवे, शशि कटारा, मीनाक्षी अग्रवाल, पं. राजेन्द्र, सुरेश परमार पुष्पेंद्र गहलोत आदि ने हिस्सा लिया।
Read More
मुखबीर की सूचना पर अनुमानित 20 लाख रूपए की अवैध शराब जब्त

मुखबीर की सूचना पर अनुमानित 20 लाख रूपए की अवैध शराब जब्त

आबकारी निरोधक टीम खेरवाड़ा की बडी कार्यवाही हरियाणा की शराब अवैध रूप जा रही थी गुजरात उदयपुर, 2 अक्टूबर। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत प्रदेश के बाहर की मदिरा की अवैध सप्लाई पर जीरो टोलरेंस की नीति की पालना करते हुए आबकारी निरोधक दल खेरवाड़ा द्वारा मुखबीर की विश्वसनीय सूचना पर उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे 48 पर खरबर क्षेत्र में नाकाबंदी कर ट्रक कंटेनर की तलाशी लेकर 225 कार्टन में हरियाणा में विक्रय योग्य अंग्रेजी शराब की जब्त की गई। उक्त जब्त…
Read More
मेवाड़ के प्रतापी महाराणाओं के ऐतिहासिक अस्त्र-शस्त्रों को वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने विधिवत पूजा 

मेवाड़ के प्रतापी महाराणाओं के ऐतिहासिक अस्त्र-शस्त्रों को वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने विधिवत पूजा 

डॉ. लक्ष्यराज ने पुत्र हरितराज का पूर्वजों के युद्ध कौशल-वीर गाथा-परंपराओं से अवगत कराया  उदयपुर। विजया दशमी पर गुरुवार को मेवाड़ की शौर्य परम्परा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य एवं महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष और प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने ‘सलेहखाना’ (शस्त्रागार) में परम्परानुसार मंत्रोच्चारण के साथ ऐतिहासिक अस्त्र-शस्त्रों का पूजन किया। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने अपने सुपुत्र हरितराज सिंह मेवाड़ को महाराणा सांगा, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और महाराणा राजसिंह सहित अन्य प्रतापी पूर्वजों के युद्ध कौशल, वीर गाथाओं और परम्पराओं से अवगत…
Read More
केसरी ग्रुप का 3 दिवसीय नवरात्रि फेस्टिवल संपन्न, महिलाओं ने निभाई अगुवाई

केसरी ग्रुप का 3 दिवसीय नवरात्रि फेस्टिवल संपन्न, महिलाओं ने निभाई अगुवाई

उदयपुर। केसरी ग्रुप प्रेम नगर द्वारा तीन दिवसीय भव्य नवरात्रि फेस्टिवल का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित किया गया, जो नारी शक्ति और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त मिसाल रहा। केसरी ग्रुप की फाउंडर डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि इस नवरात्रि फेस्टिवल की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि महिला मुखिया के रूप में समूह की महिलाएँ न केवल मंच पर बल्कि हर स्तर पर इस आयोजन की संचालक रहीं। अर्थ एकत्र करने से लेकर मंच सज्जा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारी और अतिथियों के स्वागत-सत्कार तक सभी…
Read More
सांसद डॉ रावत पुन: कोल, माइंस, स्टील विषयक संसद की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य मनोनीत

सांसद डॉ रावत पुन: कोल, माइंस, स्टील विषयक संसद की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य मनोनीत

उदयपुर। उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ मन्नालाल रावत को पुनः  कोल, माइंस, स्टील विषयक संसद की स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर इस समिति के चेयरमेन होंगे। बुधवार को लोकसभा की विभिन्न समितियों में सांसदों के नामों की घोषणा की गई। डॉ रावत पूर्व में भी इसी समिति के सदस्य रहे हैं।
Read More
उदयपुर में 77वां विजयादशमी महोत्सव : उमंग, आस्था और एकजुटता का संगम

उदयपुर में 77वां विजयादशमी महोत्सव : उमंग, आस्था और एकजुटता का संगम

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर विजयादशमी की उमंग में रंगने को तैयार है। गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने जा रहा यह पर्व केवल एक परंपरा ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और धार्मिक आस्था का जीवंत संगम बनेगा। इस बार का आयोजन विशेष है क्योंकि यह 77वां विजयादशमी महोत्सव है, जिसे श्री सनातन धर्म सेवा समिति और श्री बिलोचिस्तान पंचायत मिलकर भव्यता प्रदान करेंगे। गांधी ग्राउंड बना आकर्षण का केंद्र  : बुधवार शाम गांधी ग्राउंड में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के 70 फीट ऊँचे विशाल पुतलों को क्रेन की मदद से खड़ा किया गया। जैसे ही…
Read More
सुधा अरोड़ा की कहानियों का जीवंत मंचन – साहित्य और रंगमंच का सुंदर समागम

सुधा अरोड़ा की कहानियों का जीवंत मंचन – साहित्य और रंगमंच का सुंदर समागम

उदयपुर. कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा संचालित "सांस्कृतिक सृजन" श्रृंखला के अंतर्गत आज राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर एवं मौलिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कहानी मंचन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लेखिका सुधा अरोड़ा की दो चर्चित कहानियों – "रहोगी तुम वही" और "जाओगे कहाँ" का सजीव मंचन प्रस्तुत किया गया। इन कहानियों ने नारी चेतना, सामाजिक यथार्थ और मानवीय संबंधों की जटिलताओं को गहरी संवेदनशीलता के साथ दर्शकों के समक्ष जीवंत किया। "रहोगी तुम वही" का निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी शिवराज सोनवाल ने किया, जिसमे जतिन भरवानी ने अभिनय किया…
Read More
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला का नवरात्रि गरबा महोत्सव आयोजन में दिखा भरपूर उत्साह

भारतीय जनता पार्टी शहर जिला का नवरात्रि गरबा महोत्सव आयोजन में दिखा भरपूर उत्साह

उदयपुर/ नवरात्रि के अंतिम दिन माता रानी की आराधना के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला द्वारा नवरात्रि गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन शुभ केसर गार्डन में किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4 बजे माता की आरती के साथ हुआ, जिसके पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक गरबा कर मां की भक्ति में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर विधायक फूल सिंह मीणा ने कहा कि “नारी शक्ति का पर्व मां की आराधना के बिना अधूरा है। इतनी बड़ी संख्या में मातृशक्ति द्वारा सामूहिक गरबा करना…
Read More
error: Content is protected !!